फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच नामांकन पत्र रद्द, अब 21 प्रत्याशी मैदान में

विज्ञापन
election commission india
विज्ञापन
नाहन/पांवटा साहिब/संगड़ाह (सिरमौर)।जनपद सिरमौर के चुनावी अखाड़े में अब कुल 21 उम्मीदवार मैदान में रह गए हैं। नामांकन पत्र दाखिल करने के अंतिम दिन जिले की पांचों विधानसभाओं के लिए कुल 26 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे। इनमें से पांच उम्मीदवारों के नामांकन पत्र मंगलवार को छंटनी एवं जांच के बाद रद्द हुए। औपचारिकताएं अधूरी होने की वजह से अब यह चुनाव नहीं लड़ सकेंगे।
विज्ञापन



रेणुका विधानसभा क्षेत्र से बसपा के उम्मीदवार धर्म सिंह, नाहन से समाजवादी पार्टी के विनोद कुमार और पांवटा से नाथू राम चौहान, गोबिंद बल्लभ डंगवाल और अनिल कुमार का नामांकन पत्र रद्द हुआ।


विधानसभा चुनाव को लेकर कुल 26 प्रत्याशी चुनावी अखाड़े में उतरे हुए थे लेकिन अब पांच नामांकन पत्र रद्द होने से 21 उम्मीदवार मैदान में रह गए हैं।
नाहन विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी अजय सोलंकी, भाजपा से डॉ. राजीव बिंदल, सीपीआईएम से विश्वनाथ, लोक गठबंधन पार्टी से वीरेंद्र शर्मा, बीएसपी से जयचंद और समाजवादी पार्टी से विनोद कुमार मैदान में उतरे थे। यहां विनोद कुमार का नामांकन पत्र में खामियां पाए जाने के कारण रद्द हो गया है।
विज्ञापन



पच्छाद विधानसभा क्षेत्र में गंगूराम मुसाफिर ने कांग्रेस, सुरेश कश्यप ने भाजपा, रतन कश्यप और बलदेव कश्यप ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया। चारों के नामांकन पत्र सही पाए गए हैं।
रेणुका विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के बलबीर चौहान, कांग्रेस के विनय कुमार, हृदयराम चौहान के नामांकन पत्र सही पाए गए हैं, जबकि धर्मसिंह का नामांकन पत्र रद्द हो गया।


उधर, पांवटा विधानसभा में तीन नामांकन रद्द हुए हैं। निर्वाचन अधिकारी व एसडीएम पांवटा एचएस राणा ने बताया कि कुल 7 नामांकन दाखिल हुए थे जिसमें से मंगलवार को स्क्रूटनी के बाद 3 नामांकन पत्र खामियों के चलते रद्द हुए हैं। इसमें स्वाभिमान पार्टी प्रत्याशी नाथू राम चौहान, निर्दलीय प्रत्याशी गोविंद वल्लभ डंगवाल व निर्दलीय प्रत्याशी अनिल कुमार शामिल है।

वीरवार 26 अक्तूबर को नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि है। अब पांवटा में कांग्रेस पार्टी से चौधरी किरनेश जंग, भाजपा से सुखराम चौधरी, लोक गठबंधन पार्टी से मीना कुमारी व निर्दलीय सुरेंद्र सिंह मैदान में रह गए हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें