फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांवटा साहिब के ग्रामीण इलाकों में बारिश ने मचाया तांडव

विज्ञापन
विज्ञापन
राजपुर (सिरमौर)। पांवटा के विभिन्न क्षेत्रों में वीरवार दोपहर बाद भारी बारिश ने आम जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। दो घंटे की बारिश ने इलाके में पानी-पानी कर दिया। इससे वाहन चालकों के साथ-साथ यात्रियों व स्कूली बच्चों को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

पांवटा के शिवपुर, बांगरण, फूलपुर, राजपुर, हरिपुर टोहाना, पुरूवाला और काहनूवाला क्षेत्रों में हुई बारिश ने यातायात रोक दिया। हालांकिभारी वाहनों की बारिश के बीच आवाजाही रही। लेकिन, छोटे व दोपहिया वाहन चालकों को मुसीबतों का सामना करना पड़ा। दो घंटे की बारिश ने लोगों को भी एक बार दहशत में डाल दिया। भारी बारिश से सड़कों के साथ सटे कई लोगों के घरों व दुकानों में मलबा और पानी घुस गया।
जानकारी के मुताबिक वीरवार दोपहर बाद करीब डेढ़ से साढ़े तीन बजे तक अचानक पांवटा क्षेत्र में जमकर बारिश हुई। इस दौरान पांवटा-डाकपत्थर वाया बांगरण-पुरुवाला सड़क मार्ग पर दो घंटे तक वाहनों की आवाजाही रुकी रही। छोटे वाहन चालक काफी समय तक सड़क से पानी की निकासी का इंतजार करते रहे। बताया जा रहा है कि लोक निर्माण विभाग की ओर से बांगरण-शिवपुर सड़क पर नाली की खुदाई का कार्य चल रहा है। इस मार्ग पर बारिश के बाद वाहन ले जाना खतरे से खाली नहीं है।
विज्ञापन

शिवपुर पंचायत प्रधान परमिंदर कौर, जसपाल सिंह, उपप्रधान सुरेंदर सिंह, पूर्व प्रधान मंजीत सिंह, कमलजीत सिंह, गुरमीत सिंह, उपप्रधान फूलपुर बलविंदर कौर, गुरविंदर सिंह, मेवा सिंह, प्रेमपाल, बिटटू, नरेश, गुरमीत व जसपाल आदि ने बताया कि लोनिवि ने बांगरण-शिवपुर सड़क के साथ-साथ पानी की निकासी के लिए नाली की खुदाई शुरू की है। दो जेसीबी मशीनें कार्य में लगी हैं। लेकिन, यह काम अभी पूरा नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि बारिश से कई घरों में मलबा और पानी घुस गया। इससे लोगों को दिक्कतें उठानी पड़ीं।

कोट्स
लोनिवि के सहायक अभियंता राकेश खंडूजा ने बताया कि बांगरण से शिवपुर के बीच सड़क के साथ-साथ पानी की निकासी के लिए नाली की खुदाई की जा रही है। अभी काहनूवाला तक काम पूरा हो चुका है। जल्द ही इसे शिवपुर तक बनाया जाएगा। इससे आने वाले दिनों में बारिश का पानी सड़क पर जमा नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें