पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा के कुंजा मतरालियों निवासी 21 वर्षीय छात्रा शनिवार से लापता है। इस मामले में परिजनों ने छात्रा की गुमशुदगी की शिकायत पुलिस थाना पांवटा में दर्ज करवाई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार शनिवार को छात्रा घर से कॉलेज के लिए निकली थी। देर शाम तक भी वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने अपने स्तर पर छात्रा को तलाश किया। परिजनों को छात्रा का कोई पता नहीं चल सका। पांवटा के कुंजा मतरालियों निवासी गुरचरण सिंह पुत्र नाजर सिंह ने पुलिस थाना पांवटा में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत में कहा गया है कि पांवटा के निजी कॉलेज में पढ़ने वाली छात्रा वापस घर नहीं लौटी है। शाम तक भी घर वापस नहीं पहुंचने पर उसके मोबाइल पर कॉल की गई लेकिन उसका मोबाइल बंद आया। इसके बाद परिजनों ने अपने स्तर पर छात्रा की तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस तफ्तीश में जुटी है।