फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगह-जगह मलबे के ढेर, पैरापिट नहीं तो कहीं सड़क गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले की कई सड़कों पर सफर खतरनाक
विज्ञापन

बरसात के बाद जगह-जगह मलबे के ढेर, कहीं पैरापिट नहीं तो कहीं तारकोल गायब
सड़कों पर पड़े गड्ढे दे रहे हादसों को न्योता
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)। प्रदेश से मानसून विदा हो गया है लेकिन जीवन रेखाओं पर इसके जख्म आज भी तरोताजा हैं। बारिश के कहर से खस्ता हुईं जिले की सड़कें दुर्घटनाओं को दावत दे रही हैं। सड़कों पर जगह-जगह मलबे के ढेर लगे हैं तो कहीं पैरापिट सड़कों से गायब हैं। कई सड़कों से तारकोल का नामोनिशान मिट गया है। ऊबड़-खाबड़ सड़कों पर वाहन चलाना तो दूर पैदल चलना भी दुश्वार हो रहा है। जिले की सड़कों को करोड़ों का नुकसान हुआ है। भूस्खलन के साथ आए मलबे से सड़कें तहस-नहस हालत में हैं। मुख्य सड़कों के साथ संपर्क मार्गों की हालत भी किसी से छिपी नहीं है। गहरे गड्ढों वाली सड़कों पर दुर्घटनाओं का अंदेशा बना हुआ है। पहाड़ियों से पत्थर और चट्टानें सड़कों की ओर लगातार खिसक रही हैं लेकिन, संबंधित विभागों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया है। इसके अलावा सिरमौर से गुजरने वाले नेशनल हाई-वे की हालत भी खस्ता हो चुकी है। पांवटा-शिलाई और नाहन-कुमारहट्टी हाईवे पर सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। जगह-जगह भूस्खलन, टारिंग, पैरापिट, डंगों और रिटेनिंग वॉल को नुकसान पहुंचा है। वहीं, लोक निर्माण विभाग की सड़कों की स्थिति सबसे ज्यादा दयनीय है। ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों पर वाहन चलाना भी खतरे से खाली नहीं है। नाहन, पांवटा, शिलाई, संगड़ाह सहित राजगढ़ उपमंडलों की सड़कों पर कहीं मलबा पड़ा है तो कहीं पत्थर सड़क किनारे पड़े हैं। हाल ही में टारिंग हुई सड़कें भी उखड़ गई हैं। ऐसी कई सड़कों से तारकोल ही गायब हो चुका है। जबकि, शिलाई क्षेत्र में सड़कें भी धंस गई हैं।
इन सड़कों पर सफर खतरनाक
नाहन विधानसभा क्षेत्र के नाहन-कौलांवालाभूड़, मातर-भेड़ों, जमटा-महीपुर-बेचड़ का बाग, ददाहू-पनार-कोटला मोलर, रेणुका की ददाहू-संगड़ाह, संगड़ाह-हरिपुरधार, पालर, पीड़ियाधार, नौहराधार-राजगढ़, ददाहू-बिरला, पांवटा में भंगानी डाकपत्थर, पुरुवाला चौक से सालवाला, पांवटा-रामपुरघाट, तारुवाला-बेहड़ेवाला, मतरालियों-हरिपुर टोहाना, गोजर-डाकपत्थर, हरिपुर, देवीनगर-मतरालियों, बहराल कौंचवेली, धारटीधार इलाका, कोलर से बिलासपुर, हरिपुर टोहाना आदि सड़कों की हालत बेहद खस्ता हो गई है।
विज्ञापन

एनएच को 65 लाख का नुकसान
सिरमौर से गुजरने वाले एनएच को करीब 65 लाख का नुकसान पहुंचा। नुकसान रिपोर्ट के बाद 25 लाख रुपये सड़कों की हालत सुधारने के लिए विभाग को मिले हैं। सड़कों का सुधार कार्य जारी है।
विज्ञापन

-वीके अग्रवाल, अधिशासी अभियंता, नेशनल हाई-वे
जल्द शुरू होगा सड़कों का मरम्मत कार्य
बरसात से खराब हुई सड़कों का मरम्मत कार्य शुरू किया जा रहा है। सिरमौर में सड़कों को करोड़ों का नुकसान हुआ है। जिन सड़कों की हालत ज्यादा खस्ता है, वहां पर विभाग मरम्मत कार्य शुरू करेगा।
- महेश सिंघल, अक्षीक्षण अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें