फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह माह में बनेगी सिरमौर के नेशनल हाईवे की डीपीआर

विज्ञापन
विज्ञापन
नौहराधार (सिरमौर)। ड्राफ्ट लाइनमेंट का कार्य पूरा होने के बाद नेशनल हाईवे डिवीजन नाहन की ओर से हरिपुरधार में बैठक आयोजित की गई। एनएच के अधिशासी अभियंता वीके अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में नौहराधार, घंडुरी, चाडना व हरिपुरधार क्षेत्र के लोगों ने भाग लिया। बैठक में अधिशासी अभियंता ने नेशनल हाईवे को लेकर विस्तार से जानकारी दी। वहीं, ग्रामीणों से भी सुझाव मांगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सर्वे के दौरान लोगों की जमीन व मकान बचाने के पूरे प्रयास किए गए हैं। उन्होंने बताया कि हरिपुरधार, नौहराधार व रोनहाट समेत क्षेत्र के कई प्रमुख कस्बे हाईवे की जद में आ रहे थे। इन कस्बों को बचाने के लिए हरिपुरधार में थियान गांग से काला मोड़ तक बाईपास बनाया जाएगा। नौहराधार में भी एक बाईपास बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि रोनहाट कस्बे को भी एनएच की जद से बाहर रखा जाएगा। चाड़ना में भी बाईपास बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि लोगों के सुझाव मिलने के बाद इसमें कुछ बदलाव भी किए जा सकते हैं। बैठक में लोगों से सुझाव मांगे गए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोग 30 जुलाई तक अपने सुझाव उपायुक्त सिरमौर व नाहन स्थित उनके कार्यालय में लिखित रूप से भेज सकते हैं। बताया कि ड्राफ्ट लाइनमेंट का कार्य 2 महीने के भीतर पूरा किया गया है। छह महीने के भीतर इसकी डीपीआर तैयार की जाएगी।
बैठक में तहसीलदार नौहराधार हीरा सिंह नेगी, मंदिर समिति के संयोजक बलबीर ठाकुर, एसआर सूर्या, हीरा सिंह सूर्या, सेवानिवृत्त बीईईओ विशन सिंह, विजय ठाकुर, जगत सिंह पहाड़िया, कमलनैन, संजीव ठाकुर व अनिल शर्मा समेत 5 दर्जन से अधिक लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें