फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर में बारिश का कहर, डेढ़ दर्जन सड़क मार्ग अवरुद्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन/ संगड़ाह/ शिलाई/ कालाअंब (सिरमौर)। सिरमौर में करीब 17 घंटे तक हुई मूसलाधार बारिश ने कहर बरपा दिया। बारिश से जिले के डेढ़ दर्जन से अधिक संपर्क मार्गों पर यातायात ठप हो गया है। जबकि संगड़ाह के तहत द्रबिल मार्ग पर जरग के मंडला नाले में उफान आने से कई वाहन पानी में फंस गए हैं। नदी-नालों के उफान से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

श्री रेणुका जी-कोटी धीमान सड़क पर भाटगढ़ में नाले में उफान आने से एक कार काफी दूर तक बह गई। इससे गाड़ी को नुकसान पहुंचा है। विभिन्न ग्रामीण रूटों पर एचआरटीसी की नौ बसें फंस गई हैं।
सिरमौर में शनिवार रात से रविवार सुबह तक करीब 12 बजे तक जमकर बारिश हुई। बारिश से श्री रेणुका जी, संगड़ाह, नौहराधार और शिलाई इलाके में जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। शिमला-नाहन नेशनल हाईवे पर भी दोसड़का के समीप मलबा और पेड़ गिरने से यातायात में व्यवधान रहा।
विज्ञापन

हाईवे पर जगह-जगह मलबा गिरा है। पांवटा-कालाअंब नेशनल हाईवे पर जगह-जगह जलभराव की समस्या से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जिले के कालाअंब-कौंथरों, मातर भेड़ों, कौलांवालाभूड-सराहां, पालर-नाहन, कुंठ-नाहन, हरिपुरधार-रेणुका, कोरग-नाहन, नेहर स्वार-नाहन, अरलू-नाहन, सराहा-नारायणगढ़, सराहा-कोट, डबल टिककरी-नाहन, देवना-थनगा, संगड़ाह-पालर, कुपवी, गट्टाधार आदि सड़कें भूस्खलन के कारण बंद पड़ी हैं। आधा दर्जन के करीब एचआरटीसी की बसें इन सड़कों पर फंसी हैं। वहीं रामाधौण सड़क देर रात से बंद थी, जो रविवार सुबह खोल दी गई। एचआरटीसी के नाहन बस अड्डा प्रभारी रमेश धीमान ने बताया कि कई बस रूट बंद होने से निगम को भी नुकसान हो रहा है। इसके अलावा शिलाई-रोनहाट, हरिपुरधार, गत्ताधार मार्ग पर चलने वाली बस सेवा भी बारिश की वजह से प्रभावित हो गई। यहां चुरडू के अलावा दो अन्य स्थानों पर भूस्खलन के कारण मार्ग यातायात के लिए बंद रहा। संगड़ाह के अंतर्गत संगडाह-पालर- बोगधार, संगडाह- श्रीरेनुका जी, अंधेरी-उंचाटीक्कर, ददाहू-बेचड़बाग, जमटा-माहिपुर-बेचड़ बाग, सोलन-मिनस, आदि सड़कें बंद पड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें