चांदनी गांव में वन भूमि पर अवैध कब्जा करने का आरोप
डीएफओ रेणुका को एक व्यक्ति ने सौंपी शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
ददाहू (सिरमौर)। वन मंडल रेणुका के अंतर्गत आने वाले चांदनी गांव में वन भूमि पर अवैध कब्जा करने के आरोप लगे हैं। एक घराट के समीप वन भूमि पर अवैध कब्जा करने के लिए एक शैड का निर्माण किया जा रहा है। इस संदर्भ में चांदगी गांव के निवासी दुर्गाराम ने डीएफओ रेणुका को एक शिकायत सौंप कर उचित कार्रवाई की मांग की है।
डीएफओ को सौंपी शिकायत में शिकायतकर्ता दुर्गाराम ने बताया कि जिस जगह शैड का निर्माण किया जा रहा है। वह वन विभाग के अंतर्गत आती है। इस जगह विभाग ने एक डंगे का भी निर्माण किया हुआ है लेकिन अवैध कब्जेधारी ने इस डंगे को नुकसान पहुंचा कर पक्का डंगे का निर्माण शुरू कर दिया है।
शिकायतकर्ता का कहना है कि यहां सरेआम उच्च न्यायालय के आदेशों की अवहेलना की जा रही है। विभाग भी अंजान बना बैठा है जो कि चिंताजनक है। उधर, डीएफओ रेणुका सुशील राणा ने कहा कि अवैध कब्जे की जांच को लेकर आदेश दे दिए गए हैं। रिपोर्ट मिलते ही उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
--------------------
--------योगेंद्र-- तन्हा