शरली गांव में गहराया पेयजल संकट
कई लोगों ने भंडारण टैंक से लिए हैं कनेक्शन
अमर उजाला ब्यूरो
सतौन (सिरमौर)।
कफोटा सब डिविजन के अंतर्गत शरली पंचायत में पानी को हाहाकार मच गया है। ग्रामीणों के अनुसार पानी पर्याप्त मात्रा में है लेकिन वितरण प्रणाली सही नहीं होने से किसी को पानी नहीं मिल रहा। आरोप है कि कई लोगों ने हजारों रुपये खर्च कर सीधा भंडारण टैंक से कनेक्शन ले रखे हैं जिस वजह से कई ग्रामीणों को पानी की आपूर्ति नहीं हो रही।
ग्रामीण दयाल चौहान मान सिंह भवान सिंह, खत्री राम, कंवर सिंह, जीवन सिंह, सोहन सिंह, श्याम सिंह सतपाल चौहान, अतर सिंह, जगत भंडारी, कुंदन सिंह, सुंदर सिंह आदि ने बताया कि प्रचंड गर्मी में गांव में पेयजल किल्लत हो रही है। गांव में 400 में से 200 परिवारों को ही पानी मिल पा रहा है। ग्रामीणों ने मांग की है कि जल्द से जल्द समस्या का समाधान किया जाए।
उधर, कनिष्ठ अभियंता वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि पानी की किल्लत का समाधान करने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे। गांव में एक कंट्रोलर बनाया जाएगा, जिससे सभी को समान रूप से पानी उपलब्ध हो सके।
----
---भारद्वाज