फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घास काटने की मशीन की चपेट में 4 वर्षीय बच्चे का पांव कटा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)।
पांवटा के पुरुवाला भगवानपुर में खेल रहे 4 वर्षीय बच्चे का पांव अचानक घास काटने की मशीन में आ गया। लहूलुहान होकर तड़फ रहे मासूम की चीख पुकार सुन कर परिजन मौके पर पहुंचे। मौके पर देखा तो मशीन में फंस कर बच्चे का बांया पैर कट गया था। शीघ्र 108 एंबुलेंस को सूचित किया और उसे सिविल अस्पताल लाया गया जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे नाहन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
मंगलवार को पावंटा क्षेत्र के पुरुवाला भगवानपुर में हादसा हुआ। गांव में अल्फाज (4)पुत्र सोनू अपने रिहायशी घर से समीप खेल रहा था। घर के परिसर में घास काटने की मशीन थी। बच्चा खेलते हुए मशीन के ऊपर जा बैठा। खेलते हुए बच्चा हाथ से घास काटने की मशीन का पहिया घूमाने लगा। पहिया चलते ही बच्चे का बांया पैर अचानक ही मशीन की चपेट में आया। इसके चलते बच्चे की चीखें गूंजने लगीं। हादसे में मासूम अल्फाज के पांव की हड्डी व नसें मशीन की तेजधार ब्लेड में कट गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सिविल अस्पताल पांवटा प्रभारी डॉ. संजीव सहगल और डॉ. कमाल पाशा ने कहा कि प्राथमिक उपचार के बाद बच्चे को नाहन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। हादसे के शिकार पुरुवाला भगवानपुर निवासी अल्फाज (4) पुत्र सोनू की हालत गंभीर है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें