नाहन (सिरमौर)।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जमटा में नारा लेखन और भाषण स्पर्धा आयोजित की गईं। जल एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयोजित स्पर्धा का विषय जल संरक्षण रहा। इसमें स्कूल के अधिकतर बच्चों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया।
कार्यक्रम में आईपीएच विभाग के सहायक अभियंता जोगिंद्र चौहान ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। जबकि विश्व स्वास्थ्य संगठन शिमला के अनिल शर्मा वशिष्ठ अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस दौरान नारा लेखन के वरिष्ठ वर्ग में सोनिया, करण और संजय पुंडीर ने क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर जीत दर्ज की।
विज्ञापन
जबकि कनिष्ठ वर्ग में रोबिन, पासंग और नीतिका ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर बाजी मारी। भाषण प्रतियोगिता में प्रीतिका ठाकुर ने पहला, अंकिता ने दूसरा तथा संतोष ने तृतीय स्थान हासिल किया।
इससे पूर्व नाहन मंडल की खंड स्रोत समन्वय जाहिदा खान ने बच्चों को जल संरक्षण की की जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य केएस नेगी ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी का विशेष आभार प्रकट किया।