कालाअंब(सिरमौर)। चैत्र नवरात्र के चौथे दिन भी जिला के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। त्रिलोकपुर स्थित माता बाला सुंदरी मंदिर में सुबह से ही माता के दर्शनों के लिए लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। लोग सुबह सवेरे ही मंदिर के बाहर कतार में लगने शुरू हो गए। मंगलवार को मंदिर में स्थानीय व बाहरी राज्यों के शहरों से आए लगभग 20 हजार लोगों ने अपनी हाजिरी भरी।
सुबह सबसे पहले मुख्य आरती और पूजा राजेश गुप्ता परिवार की ओर से हुई। उसके बाद श्रद्धालुओं ने माता बाला सुंदरी के चरणों में शीश नवाया। मेला अधिकारी माया राम शर्मा ने बताया कि चैत्र नवरात्र के चौथे दिन माता बाला सुंदरी मंदिर में श्रद्धालुओं ने 16 लाख 52 हजार 976 रुपये नकद, 1660 ग्राम चांदी चढ़ावे के रूप में अर्पित की।