फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: राजकीय उत्कृष्ट जमा दो विद्यालय लुधियाना में एसएमसी के 20 सदस्य चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
संगड़ाह (सिरमौर)। राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लुधियाना में वीरवार को विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) के अध्यक्ष का चुनाव नहीं हुआ। विद्यालय में केवल समिति के सदस्यों का चयन किया गया।
विज्ञापन


विद्यालय के कार्यकारी प्रधानाचार्य ईश्वर चंद शर्मा ने बताया कि शिक्षा विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार पहले एसएमसी के सदस्यों का चयन किया जाना आवश्यक है। इसके बाद चयनित सदस्य समिति के अध्यक्ष का चयन करेंगे। उन्होंने कहा कि यदि सभी सदस्यों के बीच सहमति बन जाती है तो अध्यक्ष पद के लिए चुनाव कराने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। प्रधानाचार्य ने बताया कि विद्यालय में 20 सदस्यीय एसएमसी का गठन कर लिया गया है। दो या तीन दिन में समिति की बैठक आयोजित कर अध्यक्ष का चयन किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें