19 years boy died in pachad sirmaur by hanging
सराहां (सिरमौर)। पच्छाद उपमंडल के घिन्नीघाड़ क्षेत्र में 19 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। जानकारी के अनुसार प्रदीप कुमार निवासी डबलोन, डाकघर जनोट, तहसील पच्छाद ने मंगलवार शाम घर से कुछ दूर जंगल में पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। ग्रामीणों ने प्रदीप को पेट से लटके देखा और सूचना परिजनों को दी।
परिजनों ने उसे सराहां अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, पच्छाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई है। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। न ही मृतक के पास से कोई सूसाइड नोट मिला है। पुलिस अधीक्षक ओमापति जम्वाल ने मामले की पुष्टि की है।