फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंडईवावाला स्कूल में पाई के मान को लेकर होगी स्पर्धा

विज्ञापन
विज्ञापन
कंडईवावाला स्कूल में होगी प्रतियोगिता
विज्ञापन

दूसरे स्कूलों के विद्यार्थियों से मांगे आवेदन
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)। राजकीय प्राथमिक पाठशाला कंडईवाला में स्कूली बच्चों की गणितीय स्थिरांक पाई के मान को लेकर स्पर्धा का आयोजन किया जाएगा। यह स्पर्धा स्कूल प्रशासन अपने स्तर पर आयोजित करेगा। इसमें दूसरे स्कूलों के बच्चों को भी आमंत्रित किया गया है। स्पर्धा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित की जाती है, जिसे स्कूल प्रशासन ने 2017 में स्कूली बच्चों के लिए आयोजित किया था। इस वर्ष स्कूल प्रशासन ने अन्य स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को भी इस स्पर्धा में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है।
विज्ञापन

स्कूल के कार्यवाहक मुख्य अध्यापक प्रदीप शर्मा ने कहा कि इस वर्ष गणितीय स्थिरांक पाई मान को लेकर यह स्पर्धा बाल दिवस पर 14 नवंबर को स्कूल प्रांगण में आयोजित होगी। इसमें अन्य स्कूलों के विद्यार्थी भी अपने स्तर पर भाग ले सकते हैं। वे अपने नाम 30 सितंबर तक स्कूल प्रशासन के पास उपलब्ध करवा सकते हैं। स्पर्धा में भाग लेने वाले किसी भी विद्यार्थी को टीएडीए नहीं दिया जाएगा। विजेता और उपविजेता छात्रों को स्वर्ण और चांदी के मुकुट दिए जाएंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागी बच्चों को प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। उनके भोजन की भी व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 88949-92424 पर संपर्क किया जा सकता है। प्रदीप शर्मा ने बताया कि वर्ष 2017 में आयोजित इस स्पर्धा में दशमलव के 117 स्थानों को याद करते हुए विवेक ठाकुर ने पाई राजा का खिताब हासिल किया था। जबकि 90 मानों को याद कर कुनाल ने स्वर्ण मुकुट प्राप्त किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें