फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्हाइट सीमेंट प्लांट के विरोध में उतरी महिलाएं

विज्ञापन
नौहराधार बाजार में रैली निकाल जताया विरोध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

नौहराधार (सिरमौर)।
क्षेत्र में प्रस्तावित व्हाइट सीमेंट प्लांट के विरोध में महिलाएं मुखर हो गई हैं। नौहराधार के अंतर्गत आने वाले देवामानल, घंडूरी, नौहराधार, चौरास, फागनी आदि गांवों की महिलाओं ने चूड़धार पर्यावरण महिला संघर्ष समिति का गठन कर आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है।

वीरवार को महिलाओं ने नौहराधार बाजार में एकत्रित होकर रैली निकाली। शांतिपूर्वक तरीके से किए विरोध प्रदर्शन के बाद तहसीलदार नौहराधार के माध्यम से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को ज्ञापन सौंपा गया। इसमें प्लांट से होने वाले दुष्प्रभावों का जिक्र करते हुए इसे रद्द करने की मांग की गई।
विज्ञापन


संघर्ष समिति की अध्यक्ष लक्ष्मी देवी की अगुवाई में महिलाओं ने बाजार में रैली निकाली निकाली। बैनर और तख्तियां उठाकर निकाली गई रैली में भारी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। इसमें पर्यावरण संरक्षण पर बल दिया गया। रैली को संबोधित करते हुए अध्यक्ष लक्ष्मी देवी, संगीतका, दुलारही देवी, पद्मा देवी ने कहा कि व्हाइट सीमेंटव का कारखाना लगने से नौहराधार का पर्यावरण संतुलन बिगड़ जाएगा। इससे इलाके में प्रदूषण बढ़ेगा। इससे कृषि बागवानी का भारी नुकसान पहुंचेगा। साथ ही सामाजिक सुरक्षा व स्वास्थ्य पर भी इसके गंभीर परिणाम सामने आएंगे।
विज्ञापन


महिलाओं ने क्षेत्र सीमेंट प्लांट से पैदा होने वाले जल संकट पर भी चिंता जताई। महिलाओं ने कहा कि इस प्लांट के लगने से हजारों पशु-पक्षियों का जीवन संकट में पड़ जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर अपनी प्राचीन एवं प्राकृतिक संपदा को नुकसान नहीं होने दिया जाएगा। सरकार ने इस परियोजना का रद्द नहीं किया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। जिला परिषद सदस्या वेलवंती पुंडीर, पूर्णिमा चौहान, दुलारी देवी, पद्मा चौहान, निशिता झलान, सरोज देवी आदि दर्जनों महिलाओं ने रैली में हिस्सा लिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें