फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर को रखें साफ, कूड़ेदानों में डाले कूड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)।
अलख संस्था ने नगर परिषद नाहन के अधिकारियों के साथ ऐतिहासिक रानीताल बाग का दौरा किया। इस दौरान रानीताल में चल रहे विकास कार्यों का भी जायजा लिया। संस्था के अध्यक्ष राजकुमार शर्मा व महासचिव प्रभात कुमार ने नगर परिषद नाहन द्वारा शहर व रानीताल बाग में किए जा रहे विकास कार्यों पर संतोष व्यक्त किया।

इस दौरान सफाई व्यवस्था को लेकर जरूरी सुझाव भी दिए। साथ ही रानीताल बाग में संभावित बदलावों के बारे में भी विचार-विमर्श किया। संस्था के अध्यक्ष राजकुमार ने कहा कि नगर परिषद कम संसाधनों के बावजूद शहर के विकास के लिए बेहतर प्रयास कर रही है। इस कार्य में लोगों का भी सहयोग अपेक्षित है। कुछ लोग कूड़े को कूड़ेदान के बाहर ही उड़ेल देते हैं जिससे बंदरों व जानवरों का झुंड वहां इकट्ठा हो जाता है। ऐसे शहर में सफाई कायम रहे इसके लिए लोगों को कूड़ा कूड़ेदानों में ही डालना चाहिए।
विज्ञापन


नगर परिषद द्वारा लगाए कूड़ेदानों में यदि लोग कूड़ा-कचरा शाम 4 बजे से पहले डालें तो इस कूड़े को रोजाना उठाया जा सकता है। महासचिव प्रभात कुमार ने कहा कि लोगों को नगर पालिका द्वारा उपलब्ध करवाए गए संसाधनों के समुचित उपयोग के लिए आपसी समन्वय बिठाना जरूरी है। तभी शहर में सफाई व्यवस्था कायम रह सकती है।
विज्ञापन

महेश ठाकुर ने कहा कि यदि कूड़ेदान भर गया है तो उस क्षेत्र के लोगों को चाहिए कि उसकी सूचना अविलंब नगर परिषद को दें ताकि उसे तुरंत वहां से उठवाया जा सके। इस मौके पर नगर पालिका नाहन के कार्यकारी अधिकारी सूरत सिंह नेगी व उपप्रधान अविनाश गुप्ता ने अलख के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने संस्था द्वारा दिए गए सुझावों को पूर्ण करने पर भी सहमति प्रकट की।
इस मौके पर सहायक अभियंता दलीप चौहान, एहसान, महेश ठाकुर, संस्था अध्यक्ष राजकुमार शर्मा व महासचिव प्रभात कुमार आदि उपस्थित रहे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें