फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्रकारिता जिम्मेदारी का कार्य: एचएस राणा

विज्ञापन
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पत्रकारिता बेहद ही जिम्मेवारी वाला काम है। इससे देश और प्रदेश की दिशा और दशा बदली जा सकती है। विषम हालात में भी सकारात्मक और तथ्यों पर आधारित पत्रकारिता पर फोकस किया जाना चाहिए। राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर एसडीएम पांवटा एसएच राणा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सनसनीखेज खबरों के चक्कर में समाज पर बुरा प्रभाव डालने वाली मनघड़ंत खबरों से बचना चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि नशाबंदी, स्वच्छता अभियान, विकास और सामाजिक उत्थान में पत्रकारों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने कहा कि पत्रकारों को सत्य और तथ्यों वाली खबरों को उठाना चाहिए। ताकि समाज के उत्थान में पत्रकार महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सके। पांवटा प्रेस क्लब के अध्यक्ष आरपी तिवारी, मुख्य सलाहकार डॉ. ब्रजिंद्र और नरेंद्र मोहन रमौल ने अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने राष्ट्रीय प्रेस दिवस की बधाई दी। इस मौके पर प्रेस क्लब अध्यक्ष ने पत्रकारिता की गरिमा और सत्यनिष्ठा से पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलने की सीख दी। इस अवसर पर सभी स्थानीय पत्रकारों ने भी अपने अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें