फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर की बेटी अक्षरा गुजरात में मचाएगी धमाल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सिरमौर की बेटी अक्षरा गुजरात में मचाएगी धमाल
लक बाई डांस सीजन-2 के टॉप-10 में पाया प्रवेश
योगेंद्र कपिला
संगड़ाह (सिरमौर)।
इसे कुदरत का करिश्मा कहें या अक्षरा की कड़ी मेहनत व लगन का नतीजा। प्रतिभा किसी की मेहरबानी की मोहताज नहीं। जनपद सिरमौर के उपमंडल संगड़ाह के भलाड़ गांव की नन्हीं परी अक्षरा गुजरात के बड़ोदरा में पूरे प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर डांस में धमाल मचाएंगी।
बीते जुलाई माह में नाहन में मनोरंजन टीवी की टीम द्वारा लिए ऑडिशन में अक्षरा का चयन सात अन्य बच्चों के साथ हुआ था। इसके बाद अक्षरा को 3 नवंबर को गुजरात के बड़ोदरा आने का निमंत्रण मिला, जहां अक्षरा ने लक बाई डांस सीजन-2 में 130 प्रतिभागियों के साथ अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए तीन राउंड पार कर प्रथम 10 प्रतिभागियों में स्थान बनाया।
विज्ञापन

शनिवार रात्रि को वह अगले राउंड के लिए संघर्ष करेगी। अक्षरा के चाचा जगत सिंह ने बताया कि बड़ोदरा में मनोरंजन टीवी की टीम इस कार्यक्रम की शूटिंग कर रही है। उन्होंने बताया कि पूरे हिमाचल से यह एक मात्र प्रतिभागी है जो टॉप 10 में प्रवेश कर चुकी है। अक्षरा की माता पिंकी से हुई बात में उन्होंने बताया कि अक्षरा बचपन से ही अलग प्रतिभा की धनी थी। जैसे ही टीवी या मोबाइल पर कोई गाना या फिल्मी धुन बजती तो वह स्वत: ही नाचने लगती। इसकी इस प्रतिभा को देखते हुए इसके माता-पिता ने इसे नाहन के एक डांस अकादमी में प्रवेश दिलाया। उसे नाहन में ही मनोरंजन टीवी द्वारा आयोजित प्रतियोगिता के दौरान चयनित किया गया। अक्षरा के पिता बलबीर कालाअंब में एक फैक्टरी में नौकरी करते हैं।
विज्ञापन

अक्षरा के इस मुकाम पर पहुंचने पर उसकी डांस अकादमी व गांव भलाड़ में जश्न का माहौल है। पूरे गांव के लोग इस इंतजार में बैठे हैं कि कब अक्षरा का कार्यक्रम टीवी पर प्रसारित होगा। पिछले एक सप्ताह से अक्षरा की माता पिंकी बडोदरा में अपनी बेटी के साथ डटी हैं।
-----------हितेश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें