फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चर्चाओं में दिन भर तय होती रही हार-जीत

विज्ञापन
महासंग्राम 2017, हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव - फोटो : SELF
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ददाहू (सिरमौर)। मतदान संपन्न होते ही चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशी शुक्रवार को अपनी थकावट उतारते दिखाई दिए। जबकि उनके कार्यकर्ता व समर्थक दिन भर हार-जीत तय करते नजर आए। शुक्रवार को पूरे रेणुका विधानसभा में चुनावों को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म रहा।


ददाहू क्षेत्र में भी लोग दिन भर चुनाव की ही बात करते नजर आए। कौन जितेगा, कौन हारेगा.. यही मुद्दा गर्माया रहा। एक दल के समर्थक जहां सैनधार से लीड मिलने की बात कर रहे थे तो दूसरे दल के धारटीधार से लीड मिलने के दावे कर रहे थे। कुछ कह रहे थे कि कांग्रेस इस चुनाव को जीत सकती है। जबकि कुछ के दावे भाजपा तो कुछ के निर्दलीय प्रत्याशी के लिए रहे।
विज्ञापन


मजे की बात यह रही कि इस बार कांग्रेस से विनय कुमार, भाजपा से बलबीर सिंह व पूर्व भाजपा विधायक हृदय राम इस बार निर्दलीय मैदान में उतरे हैं। जबकि यह तीनों का ही तीसरा चुनाव है।
विज्ञापन


कांग्रेस प्रत्याशी विनय कुमार तीन के अंक को अपने लिए लक्की मान रहे हैं। जबकि भाजपा प्रत्याशी खुद के लिए 9 का अंक शुभ मान रहे हैं। ऐसे में जबकि चुनाव संपन्न होने के बाद समर्थकों में हार-जीत को लेकर कड़ा घमासान छिड़ा हुआ है।
वहीं चुनाव लड़ रहे सभी प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद हो चुका है जो कि 18 दिसंबर को ही बाहर आएगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें