नाहन। राष्ट्रनायक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 121वीं जयंती के उपलक्ष्य पर बुधवार को नेहरू युवा केंद्र नाहन की ओर से मेडिकल कॉलेज नाहन में रक्तदान शिविर लगाया गया।
विज्ञापन
जिला युवा अधिकारी अनिल डोगरा ने बताया कि यह शिविर डॉ. यशवंत सिंह परमार राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय नाहन के रक्त बैंक अधिकारी की देखरेख में संपन्न हुआ। उन्होंने बताया कि इसमें युवाओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर 18 यूनिट रक्त इकट्ठा किया।