फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान के लिए जागरुक किए जा रहे मतदाता

विज्ञापन
विज्ञापन
मतदान को नुक्कड़ नाटकों से किया जा रहा जागरूक
विज्ञापन

मजबूत लोकतंत्र के लिए सभी लें मतदान में भाग : जैन
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)। लोकसभा चुनाव के लिए जिले के मतदाताओं को मताधिकार के बारे में विभिन्न संचार माध्यमों से जागरूक किया जा रहा है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर ललित जैन ने बताया कि सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचन सहभागिता अभियान (स्वीप) के अंतर्गत जिला सिरमौर के विभिन्न स्थानों पर रैलियां, नुक्कड़ नाटक, सामूहिक वार्ता और पोस्ट कार्ड वितरित कर मतदाताओं को मतदान के महत्व के बारे में जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

डीसी ने कहा कि 26 से 29 अप्रैल तक नाहन, पांवटा, शिलाई, संगड़ाह, हरिपुरधार, राजगढ़ और सराहां में जिला निर्वाचन कार्यालय सिरमौर के सौजन्य से स्टेपको संस्था ने नुक्कड़ नाटक और गीत संगीत के माध्यम से लोगों को मतदान के महत्व के बारे में जागरूक किया। उन्होंने बताया कि स्वीप अभियान के तहत जिले में स्कूली बच्चों, महिला मंडल और युवक मंडल भी मतदाता जागरूकता रैलियां आयोजित कर रहे हैं। उपायुक्त ने कहा कि मतदान प्रत्येक मतदाता का संवैधानिक अधिकार है। उन्होंने बताया कि युवा राष्ट्र के भावी निर्माता होते हैं और मतदाताओं को मताधिकार के बारे जागरूक करने के लिए युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें