युवती ने निगला जहर, नाहन रेफर
पांवटा साहिब (सिरमौर)। विकास खंड पांवटा के गिरिपार पंचायत शिल्ला के डाबरा-बौकाला गांव में एक 18 वर्षीय युवती ने जहर खा लिया। गंभीर हालत में युवती को सिविल अस्पताल पांवटा साहिब लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज नाहन रेफर कर दिया। सिविल अस्पताल के चिकित्सक कमाल पाशा ने बताया कि गिरिपार शिलाई क्षेत्र के डाबरा-बोकाला गांव की एक 18 वर्षीय युवती को सिविल अस्पताल पांवटा साहिब लाया गया था, लेकिन उसकी हालत नाजुक हालत होने से उसे मेडिकल कॉलेज नाहन रेफर कर दिया है। इससे पहले मामला पुलिस संज्ञान में लाया गया और पुलिस ने भी मौके पर पहुंच कर पूछताछ कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।