फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस पास बनवाने को सौ किमी का सफर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिलाई (सिरमौर)। शिलाई, रोनहाट और कफोटा कॉलेज में शिक्षा ग्रहण कर रहे सैकड़ों विद्यार्थियों को सरकार की ओर से उन्हें दी गई बस पास सुविधा का लाभ नहीं मिल रहा है। विद्यार्थियों को पैसे खर्च कर कॉलेज पहुंचना पड़ रहा है। दरअसल, विद्यार्थियों को बस पास बनाने के लिए सौ किलोमीटर दूर पांवटा जाना पड़ता है। इस वजह से उनके बस पास नहीं बन पाए हैं। विद्यार्थियों ने जिला प्रशासन और निगम से शिलाई, कफोटा और रोनहाट में ही बस पास बनाने की मांग की थी। हाल ही में क्षेत्र में हुए जनमंच कार्यक्रम में भी यह मुद्दा खूब जोरशोर से उठा था। उस दौरान विभागीय अधिकारियों ने बस पास उनके ही क्षेत्र में बनाने के लिए हामी भर दी थी लेकिन, ऐसा हो नहीं रहा है। इसके चलते कॉलेजों में शिक्षा ग्रहण कर रहे सैकड़ों विद्यार्थियों को किराया देकर कॉलेज पहुंचना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कॉलेज विद्यार्थियों मनोज, राजेश, मोहन, नेत्र चौहान, रविता, प्रियंका, सरिता, सीमा, रजनी आदि ने कहा कि यदि जल्द निगम ने कॉलेज में बस पास बनाने का प्रावधान नहीं किया तो वे सभी सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन करेंगे। निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक रशीद शेख ने कहा कि कॉलेज में बस पास बनाने के लिए कर्मियों को आदेश दे दिए गए हैं। जल्द बस पास बनने शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें