पांवटा साहिब (सिरमौर)। विरसा संभाल नेशनल गतका मुकाबले के लिए हिमाचल का ऑडिशन गुरुद्वारा श्री पांवटा साहिब में हुआ। हिमाचल ऑडिशन की जिम्मेदारी बाबा अजीत सिंह अकादमी के जत्थेदार भूपेंद्र सिंह खालसा तथा हरेंद्र सिंह खालसा को सौंपी गई थी। इस दौरान करीब पचास युवाओं ने दमखम दिखाया। चयनित गतका टीम के सदस्य 19 से 20 मार्च को आनंदपुर साहिब में होने वाली नेशनल प्रतियोगिता में प्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। अकादमी के जत्थेदार भूपिंद्र सिंह खालसा ने बताया कि 50 से अधिक सिख नौजवानों ने ऑडिशन में भाग लिया। साहिबजादा बाबा अजीत सिंह अकादमी के जत्थेदार भूपिंद्र सिंह खालसा ने कहा कि चयनित गतका खिलाड़ियों में राहुल सिंह, हरमीत सिंह, गोविंद सिंह, गुरनाम सिंह, उदय सिंह, कमलजीत सिंह, अजय सिंह, अमरजीत सिंह, भवप्रीत सिंह और करणवीर सिंह का फाइनल प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। चयनित खिलाड़ियों को श्री आनंदपुर साहिब में हो रहे विरसा संभाल नेशनल गतका मुकाबले में भाग लेने का अवसर मिलेगा।