फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री देई साहिबा मंदिर को का निखरेगा सौंदर्य

विज्ञापन
विज्ञापन
श्री देई साहिबा मंदिर का निखरेगा सौंदर्य
विज्ञापन

पार्क, सेल्फी प्वाइंट और कैफेटेरिया का होगा निर्माण
प्रस्तावित परियोजना के लिए पांच लाख बजट मंजूर
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। ऐतिहासिक देई साहिबा मंदिर पांवटा के सौंदर्यीकरण की कवायद तेज हो गई है। इस परियोजना के तहत बेहतरीन पार्क, प्रवेश द्वार, कैफेटेरिया और सेल्फी प्वाइंट का निर्माण किया जाना है। इसके लिए पहली किस्त के तौर पर करीब पांच लाख रुपये की राशि मंजूर हुई है। तहसीलदार पांवटा के माध्यम से बजट राशि भू संरक्षण विभाग पांवटा को भेजी जानी है, जिससे विभाग शीघ्र मंदिर भूमि को समतल करने और इंटरलॉक रास्ते का निर्माण कार्य शुरू करेगा।
गौरतलब है कि जिलाधीश सिरमौर और आयुक्त देईजी साहिबा मंदिर न्यास ललित जैन ने जनवरी माह में पांवटा में बैठक रखी थी। इसमें प्राचीन देईजी साहिब मंदिर भूमि की करीब 162.09 बीघा भूमि पर विभिन्न गतिविधियां को शुरू करने पर चर्चा हुई थी। मंदिर की भूमि पर सामुदायिक भवन निर्माण, पार्क, बच्चों के मनोरंजक स्थल, सौर पैनल स्थापित कर मंदिर न्यास की आय बढ़ाने पर मंथन हुआ था। फरवरी में महाप्रबंधक उद्योग विभाग सिरमौर ज्ञान सिंह चौहान की टीम ने आर्किटेक्ट के साथ प्रस्तावित पार्क योजना स्थल पर जायजा लेने भी पहुंचे थे। सीएसआर योजना के तहत इस योजना का कार्य 31 मार्च तक पूरा करवाने का लक्ष्य भी रखा गया था। योजना पर सीएसआर योजना में स्थानीय उद्यमियों के सहयोग से 20 लाख से अधिक बजट करने की योजना रही है। वहीं, उप मंडलीय भू-संरक्षण अधिकारी पांवटा साहब सिंह का कहना है कि इस संदर्भ में तहसीलदार कार्यालय से पत्र मिला है। उधर, एसडीएम पांवटा लायक राम वर्मा ने कहा कि इस योजना पर कार्य शुरू करने को पहली किस्त पांच लाख बजट पहुंचा गया है। तहसीलदार के माध्यम से बजट भू संरक्षण विभाग को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएसआर के तहत प्रस्तावित योजना में देहरादून-पांवटा एनएच-7 की तरफ से बेहतरीन प्रवेश द्वार, कैफेटेरिया, सेल्फी प्वाइंट, योगा प्लेटफार्म, शौचालय, रैन शेल्टर्स, कूड़ेदान, पार्क में चलने के लिए पॉथ, वाटर स्प्रिंक्लिर, म्यूजिकल फाउंटेन, बच्चों के मनोरंजनक स्थल, बाउंड्री वाल, हरी घास-फूल-पौधे, हाई मास्ट लाइटें और रात को पार्क बेहतर दिखने के लिए लाइटिंग वर्क शामिल किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें