फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर मल्टीएक्सेल ट्रांसपोर्ट सोसायटी ने दी वाहन सूची

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)। सिरमौर मल्टीएक्सल ट्रांसपोर्ट सोसायटी ने मंगलवार को एसडीएम पांवटा को वाहनों की सूची सौंपी जिसमें 48 हिमाचली वाहन व 25 बाहरी राज्यों के वाहन शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि सोमवार को राजबन ढुलाई विवाद को लेकर समझौता बैठक आयोजित की गई थी जिसमें सिरमौर ट्रक ऑपरेटर यूनियन- ट्रक ऑपरेटर सोसायटी, सीसीआई इकाई प्रबंधन व सिरमौर मल्टीएक्सल ट्रांसपोर्ट कंपनी के पदाधिकारियों को बुलाया गया था लेकिन इस बैठक में मल्टीएक्सल सोसायटी के प्रतिनिधिमंडल ने भाग नहीं लिया।
विज्ञापन

सोसायटी प्रधान प्रदीप सिंह ने कहा कि एसडीएम पांवटा को वाहनों की सूची सौंप दी है जिसमें सीसीआई राजबन से 48 वाहन हिमाचली व 25 वाहन पड़ोसी राज्यों के वाहन शामिल हैं। उधर, एसडीएम पांवटा एलआर वर्मा ने कहा कि विवाद सुलझाने के प्रयास जारी हैं। सिरमौर मल्टीएक्सल ट्रांसपोर्ट सोसायटी से वाहनों की सूची मांगी गई थी। मंगलवार को वाहनों की सूची कार्यालय में सौंपी गई है।
विज्ञापन

------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें