फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीदी दिवस पर हजारों लोगों ने दीप जलाकर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। वतन की आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को जिला मुख्यालय नाहन में हजारों लोगों ने नमन किया। लोगों ने सड़क पर उतर कर शहीदों की याद में एक कैंडल मार्च निकाला। इसमें शहर के दो हजार से अधिक लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन

सिरमौर विद्यार्थी मंच ने शहीदी दिवस पर नाहन में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया। इसमें शहर के हजारों लोगों ने शिरकत की। देर रात को आयोजित हुए इस कार्यक्रम में लोगों ने शहीदों को याद किया। देर रात को शहर में एक कैंडल मार्च निकाला गया, जो चौगान मैदान से शुरू हुआ। यह मार्च नया बाजार होता हुआ शहीद स्मारक पहुंचा। कैंडल मार्च में हजारों लोगों ने वंदे मातरम और भारत माता की जय के जमकर नारे लगाए।
लोगों ने शहीद स्मारक पर शहीदों की याद में दीप जलाए और श्रद्धांजलि दी। इससे पूर्व चौगान मैदान में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों से आए विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रम पेश किए। इस अवसर पर विस अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, कार्यक्रम के संयोजक रणधीर सिंह, मानव शर्मा, राहुल चौहान, मिसेज इंडिया एलीगेंट हिमाचल प्रदेश निशा अग्रवाल, इंद्रपीत कौर, भाजपा जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता, जिला प्रवक्ता राकेश गर्ग, राजीव, विक्रम वर्मा, अभयकांत अग्रवाल, मोहिनी गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें