फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़े संघर्ष में जीत दर्ज कर नरेंद्र मोहिल बने अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। प्राथमिक शिक्षक संघ शिक्षा खंड नाहन के अध्यक्ष पद पर नरेंद्र मोहिल ने जीत दर्ज की है। अध्यक्ष पद को लेकर नाहन में आयोजित हुए चुनावों में नरेंद्र मोहिल अपनी प्रतिद्वंद्वी रचना गुप्ता को कड़े संघर्ष में मात देकर इस पद पर काबिज हुए।
विज्ञापन

प्राथमिक शिक्षक संघ शिक्षा खंड नाहन के चुनाव रविवार को जिला मुख्यालय नाहन में बड़ा चौंक प्राथमिक पाठशाला में हुए। नाहन शिक्षा खंड की विभिन्न पाठशालाओं से भारी संख्या में आए शिक्षकों ने भाग लिया। यह चुनाव पर्यवेक्षक अमर सिंह ठाकुर, अनूप वर्मा, मायाराम शर्मा, एनडी शर्मा की देखरेख में हुए। अध्यक्ष पद के लिए नरेंद्र मोहिल व रचना गुप्ता के बीच सीधी टक्कर हुई।
कुल मतों की संख्या 164 दर्ज की गई। नरेंद्र मोहिल को 93 मत, जबकि रचना गुप्ता को 70 मत प्राप्त हुए। एक मत अवैध पाया गया। इस तरह नरेंद्र मोहिल ने यह चुनाव 23 मतों से जीत लिया।
विज्ञापन

इस दौरान सर्वसम्मति से कार्यकारिणी के मुख्य पदाधिकारियों का भी चयन किया गया। इसमें नीलम कुमारी को महासचिव, पृथ्वी सिंह को वरिष्ठ उपप्रधान, रामकिशन को कोषाध्यक्ष, दर्शन दयाल को उपप्रधान चुना गया। शेष कार्यकारिणी के गठन के लिए नवनियुक्त अध्यक्ष नरेंद्र मोहिल को अधिकृत किया गया।
विज्ञापन

नवनियुक्त अध्यक्ष नरेंद्र मोहिल ने शिक्षकों की मांगों व समस्याओं को विभाग और सरकार के समक्ष रखकर हल करवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें