फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की संदिग्ध मौत का मामला अनसुलझा

विज्ञापन
विज्ञापन
राजपुर (सिरमौर)। पुलिस थाना पांवटा के गांव डांडा पागर के समीप बीते सोमवार रात युवक की संदिग्ध मौत का मामला अभी भी अनसुलझा है। मृतक की पहचान नहीं होने की वजह से पुलिस आगे की कार्रवाई नहीं कर पा रही है। इतना ही नहीं, कार मालिक को भी पुलिस नहीं पकड़ पाई है।
विज्ञापन

मृतक की शिनाख्त नहीं होने की वजह से उसका पोस्टमार्टम भी नहीं हो पाया है। जिस स्थान पर कार दुर्घटनाग्रस्त हुई पाई गई वहां सड़क पर कई जगह खून के बड़े-बड़े धब्बे पाए गए हैं। सूत्रों की मानें तो मृतक के गले में कटने का बड़ा निशान भी था। उधर, डीएसपी पांवटा सोमदत्त ने बताया कि पुलिस मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है। मामला हत्या का है या दुर्घटना का, इसका पता जल्द लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें