फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा मैदान में खड़ी होंगी बसें, चौगान में छोटे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर शुक्रवार को सिरमौर दौरे पर आ रहे हैं। सत्ता पर काबिज होने के बाद मुख्यमंत्री का नाहन विधानसभा क्षेत्र का यह दूसरा दौरा है। नाहन विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री करोड़ों की योजनाओं का आगाज करेंगे। डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन में 261 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले भवन का भूमि पूजन करने के बाद वह विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैँ। वहीं, भाजपाइयों ने भी रैली से संबंधित तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। पुलिस ने सुरक्षा के कड़े प्रबंधन किए हैं। पाक-भारत के बीच चल रही तनातनी के बीच इस बार सुरक्षा के अतिरिक्त प्रबंध किए हैं। मुख्यमंत्री सुबह करीब नौ बजे नाहन पहुंचेंगे। वह कैंट एरिया स्थित आर्मी के हेलीपैड पर उतरेंगे। हालांकि, कालाअंब में भी हेलीकॉप्टर की लैंडिंग की वैकल्पिक व्यवस्था रहेगी। पुलिस विभाग ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। जगह-जगह पर पुलिस जवानों की तैनाती कर दी गई है। हर आने-जाने वालों पर पैनी नजर रखी जा रही है। खासकर राज्य की सीमाओं से सटे इलाकों में चौकसी बढ़ा दी गई है। रैली के लिए ट्रैफिक प्लान भी तैयार किया गया है। मुख्यमंत्री की रैली में भाग लेने के लिए बसों में पहुंचने वाले लोगों को चंबा मैदान से पैदल ही नाहन मेडिकल कॉलेज पहुंचना पड़ेगा। तमाम बसें चंबा मैदान में पार्क की जाएंगी। ट्रैफिक को वन वे भी किया गया है। चौगान मैदान में छोटे वाहनों की पार्किंग होगी। इसके अलावा शिमला की ओर से आने वाले बड़े वाहन आईटीआई के समीप ही रोक दिए जाएंगे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री इन योजनाओं का करेंगे आगाज
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 261 करोड़ रुपये से बनने वाले डॉ. यशवंत सिंह परमार मेडिकल कॉलेज का भूमि पूजन करेंगे। इससे पहले वह बस स्टैंड के विस्तारीकरण एवं नई पार्किंग का भी शिलान्यास करेंगे। वह नाहन के समीप कांगनीवाला आरक्षित वन क्षेत्र में नेचर पार्क की आधारशिला रखेंगे। यह पार्क डेढ़ करोड़ रुपये से बनेगा। वह मेडिकल कॉलेज में ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बर्मा पापड़ी और शंभूवाला के भवनों का शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा उनका अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में शिरकत करने का भी कार्यक्रम है। इस दौरान विस अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार, सांसद वीरेंद्र कश्यप भी मौजूद रहेंगे।
रैली में परोसी जाएगी बिलासपुरी धाम
मेडिकल कॉलेज नाहन में होने वाली विशाल रैली के बाद बिलासपुरी धाम परोसी जाएगी। इसके लिए बिलासपुर से धाम पकाने में माहिर लोगों को बुलाया गया है। बिलासपुर की यह टीम शुक्रवार को धाम परोसेगी। खास यह है कि वीआईपी और वीपीआईपी के लिए भी यहीं पर धाम की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें