फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाइलों से निखरेगी नाहन की सड़कें-गलियां

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)।
धरोहर इमारतों वाला नाहन शहर जल्द ही नई लुक में नजर आएगा। ऐतिहासिक धरोहरों वाले इस शहर की सड़कों और गलियों को चकाचक करने के लिए नगर परिषद ने कार्य आरंभ कर दिया है।

तारकोल और सीमेंट से बनी सड़कों और गलियों में अब इंटरलॉक टाइलें लगाई जाएंगी। तारकोल वाली सड़क से अधिक टिकाऊ मानी जाने वाली इंटरलॉक टाइलें लगने से जहां नगर परिषद का मरम्मत पर होने वाला खर्च बचेगा वहीं शहर का सौंदर्य भी निखर उठेगा। शहर में इसका कार्य आरंभ हो गया है।
विज्ञापन



गौरतलब है कि नाहन शहर में सड़कों की हालत खस्ता हो गई है। गलियों और सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे पड़ गए हैं जिन्हें फिलहाल सीमेंट से भरा जा रहा है। जबकि शहर की गलियों में इंटरलॉक टाइलें लगाने का कार्य भी शुरू कर दिया गया है। कुछ दिन पहले ही बड़ाचौक क्षेत्र में टाइलें लगाने का कार्य पूरा हुआ है। जबकि अब नया बाजार, एसएफडीए हॉल के समीप वाली सड़क पर भी टाइल लगाने का कार्य शुरू होने वाला है। इसके लिए नगर परिषद ने लाखों रुपये का बजट मंजूर किया है। जबकि अन्य क्षेत्रों में भी इसी तरह की टाइलें लगाने की योजना है। नप के अधिकारियों की मानें तो जल्द ही पूरे शहर की गलियों और सड़कों पर टाइलें बिछाई जाएंगी।
-------------
बॉक्स के लिए---
क्या कहते हैं अधिकारी
नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी एसएस नेगी ने बताया कि इंटर लॉक टाइलों के कार्य पर करीब 18 लाख रुपये का बजट खर्च हुआ है। शहर की सड़कों और गलियों को टाइलों में तबदील करने की योजना है। इसके लिए कार्य किया जा रहा है। धीरे-धीरे पूरे शहर में टाइलें बिछाई जाएंगी। ------------
विज्ञापन

ड्रैनेज को नहीं छोड़ी जगह
नाहन शहर में लग रही इंटरलॉक टाइलों पर सवाल भी उठने लगे हैं। लोगों का कहना है कि शहर में जगह-जगह पानी और सीवरेज की लाइनें बिछाई गई हैं। अब सड़कों और रास्तों पर टाइलें लगाई जा रही हैं। जबकि ड्रैनेज की भी जगह नहीं छोड़ी जा रही। सीवरेज या पानी की लाइन ब्लॉक हो जाए तो टाइलें उखाड़नी पड़ेगी। लिहाजा, इस बारे में भी नगर परिषद को विचार करना चाहिए।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें