फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल को जानो प्रतियोगी परीक्षा आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)। लक्ष्य शिक्षा समिति पांवटा साहिब की ओर से शुक्रवार को ‘हिमाचल को जानो’ प्रतियोगी परीक्षा का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन जिला सिरमौर के चार कॉलेजों में करवाया गया।

राजकीय महाविद्यालय पांवटा साहिब में इस प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. केवी सिंह का इस परीक्षा के आयोजन में विशेष योगदान रहा है। इसके अतिरिक्त इस प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय महाविद्यालय कफोटा, राजकीय महाविद्यालय भरली और राजकीय महाविद्यालय शिलाई में हुआ। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य छात्रों को हिमाचल प्रदेश में होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रोत्साहित करना एवं छात्रों में प्रतियोगी परीक्षाओं की भावना जागृत करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को समिति की ओर से प्रशस्ति पत्र एवं 2500, 1500 1000 और 500 रुपये बतौर ईनाम दिए जाएंगे। लक्ष्य शिक्षा समिति के सचिव सचिन सतीश कुमार ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि समिति लंबे अरसे से इस प्रतियोगिता का आयोजन कर रही है।
---------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें