फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर जिला में पर्यावरण संरक्षण की मुहिम चलाने को भरी हामी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कालाअंब (सिरमौर)
औद्योगिक नगर कालाअंब के साथ-साथ पूरे सिरमौर जनपद में पर्यावरण संरक्षण के लिए सेंटर फॉर मीडिया स्ट्डीज वातावरण (सीएमएस) नई दिल्ली ने एक मुहिम चलाने की इच्छा जाहिर की है। इसके तहत ग्रामीण क्षेत्रों में पर्यावरण एवं वातावरण संरक्षण कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा।

इन कार्यशालाओं में पर्यावरण संरक्षण के लिए पहले से ही कार्य कर रही स्थानीय पंजीकृत समितियों व संस्थाओं का सहयोग भी लिया जाएगा। साथ ही इन समितियों को यथासमय स्तरोन्नत करने के भी प्रयास किए जाएंगे। ग्रामीण स्तर पर आयोजित की जाने वाली कार्यशालाओं में युवाओं को प्रेरित करके पर्यावरण से जुड़ी विभिन्न वर्गों की लघु फिल्में व वृत्तचित्र बनाने के गुर भी सिखाए जाएंगे।
विज्ञापन


ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को पर्यावरण संरक्षण की महत्ता पर जोर देकर जागरूक किया जाएगा। सीएमएस नई दिल्ली के वरिष्ठ प्रबंधक व पर्यावरण फिल्म समन्वयक आनंद अंजनी झा ने बताया कि सिरमौर जिला में पर्यावरण संरक्षण के लिए ग्रामीण स्तर से शुरूआत करने पर विचार किया जा रहा है और जल्द ही इस कार्य को अमलीजामा पहना दिया जाएगा।
  उन्होंने बताया कि यथासमय प्रदेश के बाकी जिलों में भी यह मुहिम चलाई जाएगी। इस मुहिम के तहत पेड़ पौधे लगाने, पेड़ों का कटान रोकने, जल स्रोतों का संरक्षण आदि के लिए लोगों को बताया जाएगा। पर्यावरण फिल्मों को दिखाकर जागरूक किया जाएगा। साथ ही युवाओं को लघु फिल्म मेकिंग के तकनीकी टिप्स भी दिए जाएंगे।
विज्ञापन

बता दें कि सीएमएस के वरिष्ठ प्रबंधक मोगीनंद स्कूल में चल रहे पर्यावरण फिल्मोत्सव शिरकत करने पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने ‘अमर उजाला’ से खास बातचीत के दौरान जिला सिरमौर में पर्यावरण संरक्षण को लेकर मुहिम आगे बढ़ाने की बात कही।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें