फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आचार संहिता हटी, आज से होंगे विकास कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पैकेज---
आचार संहिता हटी, आज से होंगे विकास कार्य
जिला सिरमौर में रुके थे करोड़ों रुपये के कार्य
सड़कों और पेयजल योजनाएं भी हो सकेंगी शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)।
हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के चलते लगी आदर्श आचार संहिता 68 दिन बाद हट गई है। बुधवार शाम बजे के बाद आचार संहिता हटते ही अब जिला सिरमौर में रुके विकासात्मक कार्य शुरू हो सकेंगे। करोड़ों रुपये की विकासात्मक योजनाओं के अलावा रुकी हुई भर्तियां भी हो सकेंगी। वहीं विभिन्न विभाग योजनाओं के टेंडर अवार्ड करवा सकेंगे।
आचार संहिता लगने से जनपद सिरमौर में करोड़ों रुपये की विकासात्मक योजनाएं रुक गई थीं। कई भवनों, सड़कों, पेयजल योजनाओं आदि की टेंडर प्रक्रिया पूरी रुकी हुई थी। जबकि कई योजनाओं की डीपीआर नहीं बन पाई थी। आचार संहिता हटने के बाद अब रुकी हुई योजनाओं के कार्य आरंभ हो सकेंगे।
विज्ञापन

योजनाओं में कालाअंब से त्रिलोकपुर संपर्क सड़क को डबललेन करने का कार्य मुख्य है। इस कार्य के लिए दस करोड़ रुपये को प्रपोजल मंजूरी को भेजी है। कालाअंब से खजूरना वाया सकेती मार्ग को पक्का करने का कार्य भी रुका पड़ा है। इस पर करीब 12 करोड़ रुपये खर्च होंगे। मोगीनंद, कालाअंब, नागग, सुकेती गांवों की सिंचाई योजना की रिमॉडलिंग की डीपीआर तैयार करने का कार्य भी अब शुरू हो सकेगा।
बागथन-बनेठी-राजगढ़ व चंदोल मार्ग पर हलोनीपुल से शलेच कैंची की सड़क को 18 करोड़ रुपये से पक्का करने का कार्य भी आचार संहित हटते ही शुरू होने की उम्मीद है। नवंबर में इस सड़क के टेंडर होने थे लेकिन आचार संहिता के चलते नहीं हो पाए। अब इन सड़क के टेंडर होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

बॉक्स के लिए----
सिरमौर में सिंचाई एवं स्वास्थ्य विभाग ने कई उपमंडलों में जलरक्षकों की भर्ती भी अब शुरू हो जाएगी। आचार संहिता लगने से पहले विभाग ने कई जगह पर भर्ती के लिए साक्षात्कारों की तिथियां घोषित की थीं। अब आचार संहिता हटते ही विभाग इन भर्तियों को पुन: शुरू करेगा।
--
यह कार्य भी हो सकेंगे शुरू
-नाहन शहर में तालाबों के सौंदर्यीकरण को टेंडर।
-शहर की सड़कों की मरम्मत का कार्य।
-अग्निशमन विभाग के नव निर्मित भवन का उद्घाटन।
-सड़कों-पुलों के रुके पड़े टेंडर हो सकेंगे।
-----------संजय भारद्वाज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें