शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सम्मानित
सेवानिवृत्त अध्यापक संघ ने नवाजे आठ पूर्व शिक्षाविद
पांवटा के विश्वकर्मा मंदिर में संघ का सम्मान समारोह आयोजित
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)।
हिमाचल प्रदेश सेवानिवृत्त अध्यापक संघ पांवटा इकाई का पांचवां सम्मान समारोह शनिवार को विश्वकर्मा मंदिर परिसर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त प्राचार्य प्रो. अमर सिंह चौहान ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि जिला इकाई के महासचिव दलीप सिंह वर्मा रहे। इस दौरान 75 वर्ष की आयु पूरी कर चुके आठ सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मानित किया गया। पांवटा इकाई अध्यक्ष श्याम चंद शर्मा ने सभी मेहमानों का स्वागत किया।
इस अवसर पर सेवानिवृत्त प्राचार्य प्रो. अमर सिंह चौहान ने कहा कि शिक्षक बेहतर समाज की नींव रखते हैं। बच्चों को बेहतर शिक्षा, ज्ञान व संस्कार देते हैं। कार्यक्रम के दौरान कुंज बिहारी जुयाल ने मंच संचालन किया।
इस मौके पर में शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करने वाले सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इनमें सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य राम दास यादव, पूर्व प्रधानाचार्य ब्रजेंद्र मोहन गोयल, पूर्व बीपीईओ बंशीधर शर्मा, जय गोपाल सिंह, पाल सिंह, शादी लाल शर्मा, मोहन सिंह सैनी व बिशेशर नाथ कोशिश शामिल हैं।
समारोह में सेवानिवृत्त उप शिक्षा निदेशक नीना कौशिक, रविंद्र प्रकाश शर्मा, बालक सिंह, मोहम्मद शरीफ, श्याम गोयल, मधुबाला, प्रभा गोयल, जसबीर कौर, रुकमणी देवी, रक्षा देवी, विमला, नूरजहां अंसारी, प्रीतम सिंह, ओम प्रकाश, आनंद कुमार, मदन लाल, पीके पांडे, जुगल किशोर, पीसी शर्मा, देवेंद्र सिंह, कृष्ण चंद, प्रकाश चंद, भूषण कुमार, खजान सिंह, थेबा राम, रामेश्वर मेठानी, खेम सिंह, गुरमुख सिंह, देव कृष्ण चंद समेत सेवानिवृत्त अध्यापक संघ पांवटा इकाई के सदस्य मौजूद रहे।
-------------------