फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएमसी की बैठक में कई गतिविधियों पर चर्चा

विज्ञापन
smc - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो नाहन (सिरमौर)। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाहन में वीरवार को एसएमसी की मासिक बैठक हुई। एसएमसी अध्यक्ष प्रताप सिंह रावत की अध्यक्षता में हुई बैठक में स्कूल की गतिविधियों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
इस मौके पर स्कूल में आयोजित होने वाले वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह के आयोजन के अलावा एसए-1 के मूल्यांकन और छात्राओं की शैक्षणिक प्रगति पर भी विचार विमर्श किया गया। एसएमसी अध्यक्ष प्रताप सिंह रावत ने कहा कि हाल ही में स्कूल परिसर में रंग-रोगन का कार्य एसएमसी फंड से किया गया है। इसके अलावा रमसा के तहत मिलने वाली ग्रांट और एसएमसी फंड के तहत स्कूल में संगीत की छात्राओं के लिए वाद्य यंत्र भी खरीदे गए हैं। इस अवसर पर स्कूल की प्रधानाचार्य बिंदूबाला बड़ालिया ने स्कूल में चल रहे विकासात्मक कार्यों के लिए एसएमसी सदस्यों का आभार जताया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जल्द ही स्कूल में वार्षिक समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए स्कूल में आवश्यक तैयारियां भी चल रही हैं। उन्होंने कहा कि स्कूल में एसएमसी सदस्यों को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। ताकि, स्कूल की गतिविधियां का अच्छे ढंग से मूल्यांकन किया जा सके। इस मौके पर बीआरसी यशपाल, आशिमा राघव समेत स्कूल का सारा स्टाफ उपस्थित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें