नाहन (सिरमौर)। सिरमौर में पुलिस के 92 पदों को भरने के लिए आठ जुलाई से भर्ती प्रक्रिया शुरू हो रही है। आठ से 12 जुलाई तक चलने वाली इस भर्ती प्रक्रिया में पुरुषों के 59, महिलाओं के 18 और चालकों के 15 पद भरे जाएंगे। यह भर्ती पुलिस लाइन नाहन और चंबा मैदान में आयोजित की जा रही है।
शीरिक प्रवीणता परीक्षा के लिए पात्र उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड भेज दिए गए हैं। सभी उम्मीदवार अपनी ईमेल आईडी से अपने एडमिट कार्ड का प्रिंट निकाल सकते हैं। अभ्यर्थी शारीरिक प्रवीणता परीक्षा के दौरान अपना एडमिट कार्ड साथ लेकर निर्धारित तिथि को प्रात: छह बजे आना सुनिश्चित करें। भर्ती से संबंधित जानकारी सिरमौर पुलिस की वेबसाइट पर भी प्राप्त कर सकते हैं। एसपी अजय कृष्ण शर्मा बताया कि यदि इस संदर्भ मे किसी भी प्रकार कि कोई जानकारी लेना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 94185-37332, 94180-48523, 98829-69002 व 94591-57400 या कार्यालय पुलिस अधीक्षक फोन नबंर 01702-222557 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, सभी अभ्यर्थी अपने मूल दस्तावेज, रोजगार कार्यालय का पंजीकरण प्रमाण पत्र, शैक्षणिक योग्यता जैसे कागजात साथ ला सकते हैं।