फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन संवाद में नशे से दूर रहने का दिया संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
जन संवाद में नशे से दूर रहने का दिया संदेश
विज्ञापन

एसडीएम पांवटा की देखरेख में हुआ कार्यक्रम
अमर उजाला ब्यूरो
सतौन (सिरमौर)। उपमंडल पांवटा साहिब की दुर्गम पंचायत कांटी मशवा में नशे के खिलाफ मंडल स्तरीय जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें एसडीएम पांवटा एलआर वर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान सैकड़ों लोग मौजूद रहे। एसडीएम ने कहा कि नशा समाज को खोखला कर रहा है। इसकी चपेट में ज्यादातर युवा पीढ़ी आ रही है। नशे की रोकथाम के लिए सभी को आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि जन संवाद कार्यक्रम चलाने का उद्देश्य लोगों को इस गंभीर समस्या पर जागरूक करना है। इस दौरान लोगों की समस्याओं को भी सुना गया। इनमें से अधिकतर समस्याओं का मौके पर ही निपटारा किया गया।
इस अवसर पर तहसीलदार कमरऊ मनमोहन जिस्टू, आरपी तिवारी, संयोजक संजय कंवर, पंचायत प्रधान दुर्गा देवी, उपप्रधान सुरेंद्र सिंह, रणसिंह चौहान, रवि कुमार, बहादुर सिंह, बलवीर सिंह, मीत सिंह, विजय कंवर, प्रदीप सिंह, अनिल शर्मा, मीनू ठाकुर, पंचायत सचिव रमेश ठाकुर, धनवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने लंबित योजनाओं को लेकर की शिकायत
जन संवाद कार्यक्रम में ग्रामीणों ने 12 साल से अधर में लटकी उठाऊ सिंचाई योजना के बारे में एसडीएम को शिकायत सौंपी। ग्रामीणों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन के बारे में भी एसडीएम को अवगत करवाया। मित्र सिंह, लायकराम शास्त्री, सुरेंद्र सिंह, बस्ती राम, विजय कंवर ने उनको बताया कि उठाऊ सिंचाई योजना 12 साल से अधर में लटकी हुई है, जिससे किसानों को नुकसान हो रहा है। इसके साथ ही प्राथमिक स्वास्थ्य के भवन का 80 लाख का टेंडर लगा था, लेकिन दस साल बीत जाने पर भी काम शुरू ही नहीं हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें