फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकला में राधिका, भाषण में करिश्मा प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
ददाहू (सिरमौर)। समाज कल्याण, स्वास्थ्य विभाग और रेणुका यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय नशा निवारण दिवस बुधवार को ददाहू में आयोजित हुआ। इस मौके पर स्कूल के विद्यार्थियों में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं।
विज्ञापन

चित्रकला प्रतियोगिता में डीएवी पब्लिक स्कूल ददाहू की छात्रा राधिका गुप्ता, आरवीएन की सभ्यता व प्रिया, भाषण प्रतियोगिता में वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ददाहू की करिश्मा ठाकुर, आरवीएन स्कूल की प्रियांशी व डीएवीएन की शरन्या ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया।
नन्हीं छात्रा वैष्णवी शर्मा ने तू कितनी अच्छी है, तू कितनी प्यारी है.. गीत सुनाया। समारोह की मुख्य अतिथि डॉ. यशवंत सिंह परमार मेडिकल कॉलेज नाहन की संयुक्त निदेशक डॉ. प्रियंका चंद्रा ने विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि नशा अच्छी चीजों का होना चाहिए। बच्चे पढ़ाई व चित्रकारी का नशा रखें। युवाओं को खेलने का नशा करना चाहिए। उन्होंने कहा कि नशीली चीजों के दुष्प्रभाव को रोकने के लिए अभिभावकों को अहम भूमिका निभानी चाहिए। जिला कल्याण अधिकारी विवेक अरोड़ा ने नशे के विकारों पर लोगों को जागरूक किया। तहसील कल्याण अधिकारी संगड़ाह बलबीर ठाकुर, रेणुका यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट के महासचिव योगेंद्र अग्रवाल व ददाहू पंचायत के उपप्रधान पंकज गर्ग ने निर्णायक की भूमिका अदा की। जबकि मंच का संचालन वरिष्ठ पत्रकार दीपक जोशी ने किया। इस मौके पर ददाहू पंचायत की प्रधान शकुंतला देवी, महिला मंडल प्रधान नीलम अग्रवाल, रेणु ठाकुर, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक कृष्णा राठौर व हसीना बेगम सहित आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सहित विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन


दंपती को किया सम्मानित
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से इंद्रा गांधी बालिका सुरक्षा योजना के तहत दो बेटियों के जन्म के बाद ऑपरेशन करवाने पर एक दंपती को सम्मानित किया गया। डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज की संयुक्त निदेशक प्रियंका चंद्रा ने स्वास्थ्य खंड धगेड़ा की उपासना व उसके पति मनेंद्र सिंह को 25 हजार रुपये की दो एफडी देकर पुरस्कृत किया। यह राशि 10 वर्ष पश्चात नवजात बच्चियों के बैंक खाते में ब्याज सहित जमा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें