फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से जागरण को निकला 14 साल का किशोर लहुलूहान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा के गांव गुंगलों खैरी निवासी 14 वर्षीय अभिषेक शनिवार को घर से पास के गांव में जागरण में शामिल होने निकला था। रविवार को सुबह वह अपने गांव बेहद गंभीर अवस्था में पहुंचा। किशोर के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर एक दर्जन से अधिक टांके लगे हैं। बेहोश होने पर वह अभी तक कोई बयान नहीं दे पा रहा है। इससे साफ नहीं हो पा रहा है कि वह किसी हादसे का शिकार हुआ या किसी ने उसके साथ मारपीट की है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक पांवटा उप मंडल के ग्राम गुंगलों खैरी निवासी अभिषेक (14) के पिता केहर सिंह और माता ममता देवी ने बताया कि बेटा घर से शनिवार रात को पास के गांव में जागरण में जाने को कह कर गया था। सुबह करीब साढ़े 7 बजे बुरी तरह गंभीर हालत में खून से लथपथ घर से कुछ दूरी पर पहुंचा। परिजनों और ग्रामीणों ने उसे घायल अवस्था में देखा। इसके बाद 108 एंबुलेंस की सहायता से पांवटा सिविल अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचाया गया। परिजनों का कहना है कि वह ठीक से होश में नहीं आ पा रहा है। कुछ पल आंखें खोल कर फिर बेहोश हो जाता है। एक बार पूछने पर इतना ही कहा था कि किसी वाहन से गिर गए हैं। उधर, सिविल अस्पताल पांवटा के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. कमाल पाशा ने यह जानकारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें