फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे की मौत से यूपी के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। रोजगार की तलाश में घरबार छोड़कर पांवटा साहिब पहुंचे उत्तर प्रदेश के परिवार ने अपना तीन साल का बेटा खो दिया है। गंदे पानी से भरे गड्ढे में डूबने से तीन साल के बच्चे की मौत से पूरा परिवार गहरे सदमे में है। बच्चे की मां सुधबुध खो बैठी हैं। पिता के आंसू थम नहीं रहे तो बच्चे भी बिलख-बिलखकर रो रहे हैं।
विज्ञापन

उतर प्रदेश के फिरोजाबाद के गांव रघुनाथपुर निवासी मजदूर दंपती दो सप्ताह पहले ही पांवटा पहुंची थी। रोजगार की तलाश में वे अमरकोट में परिवार के साथ किराये के कमरे में रहने लगे। दंपती में से महिला को एक इकाई में रोजगार भी मिल गया, जिससे परिवार खुश था। लेकिन, खुशियां सोमवार को गम में बदल गईं। जब दंपती के सबसे छोटे 3 साल के बेटे की गंदे पानी के गड्डे में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। इस सदमे से परिवार बुरी तरह से बिखर गया है। दो सप्ताह पहले ही एहसान का परिवार किसी रोजगार की तलाश में पांवटा पहुंचा था। एहसान की पत्नी समीना को गोंदपुर की एक औद्योगिक इकाई में कार्य मिल गया। जबकि, एहसान को अभी काम नहीं मिला था। इसलिए, एहसान घर में बच्चों की देखभाल करने लगा। जिस गड्ढे में गड्ढे डूब कर मासूम की मौत हुई उसमें आसपास के किरायेदारों का गंदा पानी इकट्ठा होता है। इस गड्ढे को ऊपर से ढका भी नहीं गया था। ग्राम पंचायत अमरकोट के प्रधान राकेश महरालू ने कहा कि इस हादसे से गांव में शोक की लहर है। हादसे से पीड़ित प्रवासी परिवार काफी सदमे में है। मासूम बच्चे को दर्दनाक हादसे में खो देने से कामगार एहसान का परिवार बुरी तरह टूट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें