सीबीएसई दसवीं में सिरमौर बनीं बेटियां
95 फीसदी से अधिक अंक लेने में लड़कियां आगे
पांवटा साहिब (सिरमौर)। सीबीएसई की दसवीं कक्षा की परीक्षा में सिरमौर की बेटियां छा गई हैं। विभिन्न स्कूलों के परीक्षा परिणाम शानदार रहे हैं। परीक्षा में बैठे विद्यार्थियों में 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वालों में लड़कियां सबसे अधिक हैं। जबकि, 90 फीसदी से अधिक अंक लेने वालों में भी लड़कियां ही सिरमौर बनी हैं। 95 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त करने वालों में स्कॉलर होम स्कूल में 12 में से आठ, गुरुनानक मिशन स्कूल में 13 में से 9 लड़कियां शामिल हैं। जबकि 90 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त करने वालों में जवाहर नवोदय विद्यालय में नौ में से पांच लड़कियां रहीं।
स्कॉलर होम के 13 मेधावियों 90 फीसदी अंक
पांवटा साहिब (सिरमौर)। द स्कॉलर होम स्कूल पांवटा साहिब की प्रधानाचार्य अंजू अरोड़ा ने बताया कि स्कूल में 70 विद्यार्थियों में से 13 विद्यार्थियों ने 90 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। मेधावी छात्रा प्रभलीन कौर ने 97. 8 फीसदी अंक लेकर प्रथम स्थान हासिल किया है। जबकि, कृतिका बंसल ने 94.6, श्रुति शर्मा ने 94, अदिति गोयल ने 93.6, आकांक्षा सकलानी ने 93, कार्तिकेय सिंह 92.8, तृप्ति ठाकुर ने 92.4, अनन्या गर्ग ने 92.4, आशिमा रावत ने 91. 2, कार्तिक चौधरी ने 90.4 और गीतांश सैनी ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया।
जवाहर नवोदय विद्यालय का परिणाम शानदार
नाहन (सिरमौर)। सीबीएसई द्वारा घोषित 10वीं कक्षा के परिणामों में जवाहर नवोदय विद्यालय नाहन का परिणाम शानदार रहा। स्कूल में अंजली देवी और शुभांगी पोखरियाल ने 94.4 फीसदी अंक लेकर स्कूल में टॉप किया। श्वेता चौधरी ने 93.2, अनमोल ने 93, रुपाक्षी रोजा ने 92.8, तनुजा शर्मा ने 92.6, धीरज शर्मा ने 90.4 और विवेक भारद्वाज ने 90 फीसदी अंक लेकर स्कूल का नाम रोशन किया है। यह जानकारी प्रधानाचार्य सतेंद्र सिंह ने दी।
पार्थ चौहान ने लिए 94.4 प्रतिशत अंक
राजगढ़ (सिरमौर)। डीएवी स्कूल राजगढ़ के प्रधानाचार्य रीना मल्होत्रा ने बताया कि स्कूल के छात्र पार्थ चौहान ने 94.4 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम स्थान हासिल किया। श्रेया ने 93.6 प्रतिशत अंक लेते हुए द्वितीय, दिव्यांश ने 91.9 फीसदी अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।
जीएनएम के विद्यार्थियों का भी दबदबा
पांवटा साहिब (सिरमौर)। गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल पांवटा साहिब के प्रधानाचार्य देविंद्र साहनी ने बताया कि कुल 262 विद्यार्थी इस बार दसवीं की परीक्षा में शामिल हुए थे। 34 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक लिए। 88 विद्यार्थियों ने 80 फीसदी से अधिक अंक लिए है। प्रियांक्षु विश्वास, कानुश्रिया सैनी, जस्सिमर सिंह, सृजन पलियाल, अमनप्रीत कौर, जपनीत कौर, अमनदीप कौर, जसकीरत सिंह और आरती गोयल ने शानदार प्रदर्शन किया। इनके अलावा मनप्रीत कौर, रिया ठाकुर, भव्या टंडन, सिमरनजीत कौर, हर्षिता वालिया, खुशी खन्ना, राजिका चौहान, मोक्षिका चौहान, धनंजय सिंह चौहान, सोनाक्षी शर्मा, जसलीन कौर चावला, केशव गर्ग और प्रियांशु एवं हरकीरत कौर ने दसवीं की परीक्षा में अच्छे अंक लेकर स्कूल का नाम रोशन किया।
डीएवी में प्रभात रहा प्रथम
पांवटा साहिब (सिरमौर)। डीएवी स्कूल पांवटा साहिब के प्रभात ने 94.6 फीसदी अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। प्रधानाचार्य डॉ. वीके लवानिया ने बताया कि 8 विद्यार्थियों ने 90 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया है। सतविषा पाल, खुशप्रीत कौर, अभिनव राजपूत, आर्यन पुंडीर और तान्या ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।
दून वली में जया प्रथम
पांवटा साहिब (सिरमौर)। दून वैली स्कूल पांवटा भांटावाली का परीक्षा परिणाम शानदार रहा है। स्कूल के निदेशक आरएम रमौल, प्रधानाचार्या शिवानी पांडे ने कहा कि मेधावी छात्रा जया शर्मा ने 97 अंक प्राप्त कर स्कूल में प्रथम स्थान हासिल किया है। आयुषी, शगुन चौधरी और ध्रुव गुप्ता ने भी शानदार अंक लेकर नाम चमकाया।