फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम की सभा में महिला नेत्री का दिया धक्का

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा नेत्री से अव्यवहार की निंदा
विज्ञापन

सराहां (सिरमौर)। सराहां में मुख्यमंत्री की चुनावी जनसभा के दौरान मंच पर भाजपा नेत्री को धक्का देकर किनारे करने का वीडियो वायरल हो गया है। इस अव्यवहार की पच्छाद दलित शोषण मुक्ति मोर्चा ने कड़ी निंदा की है। पच्छाद दलित शोषण मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष बाबूराम ने राज्यपाल को भेजी शिकायत में मांग की है कि भाजपा नेत्री के साथ हुए अव्यवहार की जांच की जाए। मोर्चा ने कृषि विपणन बोर्ड के चेयरमैन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने यह शिकायत महिला आयोग, पुलिस महानिदेशक, पुलिस अधीक्षक सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों को भी भेजी है। उन्होंने कहा कि जो भाजपा सबका साथ सबका विकास, बेटी है अनमोल जैसे नारे देकर बड़ी-बड़ी बातें करती हैं लेकिन, पार्टी के भीतर नेता ऐसा बर्ताव कर रहे हैं। इसको लेकर वह न्यायालय तक जाएंगे। चार मई को सराहां में मुख्यमंत्री की चुनावी जनसभा थी। अभिवादन के दौरान दयाल प्यारी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ मंच पर खड़ी हो गईं। इस बात को लेकर भाजपा नेता पूर्व जिप अध्यक्ष दयाल प्यारी से खिन्न हो गए और उन्हें धक्का देकर मुख्यमंत्री से किनारे कर दिया। जनसभा में बैठे लोगों ने भी इस दृश्य को अपनी आंखों से देखा। बाबूराम ने कहा कि दलित भाजपा नेत्री के साथ पूरा दलित समाज खड़ा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें