फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तू पसंद मेरी बेबे नू गीत पर दर्शक हुए बेकाबू

विज्ञापन
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। होला मोहल्ला की प्रथम सांस्कृतिक संध्या पंजाबी स्टार कलाकार जॉर्डन संधू के नाम रही। उनके गीतों पर दर्शक रात भर नाचते रहे। पहली संध्या में हास्य कलाकार अश्वनी रॉय, उभरती कलाकार कविता पुंडीर और अन्य लोक कलाकारों ने भी समा बांधा।
विज्ञापन

कार्यक्रम में एसपी सिरमौर अजय कृष्ण शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। एसपी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पहली सांस्कृतिक संध्या के स्टार कलाकार पंजाब के युवा गायक जॉर्डन संधू के मंच पर आते ही दर्शकों ने तालियां बजाकर उनका स्वागत किया।
जॉर्डन संधू ने गुरु महिमा से कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद मेरे यार हीरो.., हीरो अंखदे.., नशा चढ़ गया नी..., तीजे पेग बीच तेरी याद आ गई..., तू पसंद मेरी बेबे नूं..., आज जश्न मनाया जावांगा.., हैंडसम जट्टा..., शौकीन जट्ट..., मुंडा तेनू लाइक करदा..., सुर जट्टा दे, न बसना, रब मस्ताना..., मूंछ रखी है... गीत सुनाकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।
विज्ञापन

इससे पूर्व स्थानीय लोक कलाकारों अश्वनी रॉय ने जादूगर सैंया और कविता पुंडीर ने रिमिक्स गीत पर दमदार डांस की प्रस्तुति से तालियां बटोरीं। लोक कलाकार सुशील कुमार, शिव शक्ति सरगम, आंचल शर्मा, कविता, दर्शन कुमार, इंद्रजीत सिंह, प्रवेश निहालटा, जतिन शर्मा, मयंक शर्मा, मनीष म्यूजिकल ग्रुप, गोपाल शर्मा म्यूजिकल ग्रुप, विनय शर्मा, रिंकू चौधरी, सुनील म्यूजिकल ग्रुप, रामलाल, सुनील चौहान, विमला चौहान, अंजली कल्याण, मास्टर मनीष म्यूजिकल ग्रुप, परमजीत चौधरी, जतिन, इंदर सिंह, ज्ञान चंद, अतुल राजटा, मोहन, जेपी शर्मा, ओपी शर्मा, यंशिका शर्मा, सौरभ, देवेंद्र शर्मा व दीपक चौहान ने भी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन जीवन जोशी ने किया।
इस अवसर पर एएसपी सिरमौर वीरेंद्र ठाकुर, डीएसपी पांवटा सोमदत्त, डीएसपी संगड़ाह अनिल धीमान, एसएचओ पांवटा संजय शर्मा, कार्यकारी अधिकारी पांवटा कमेटी एसएस नेगी, ललित गोयल, बारू राम शर्मा, आशा ठाकुर व शिवानी वर्मा मौजूद रहे।
सांस्कृतिक संध्या के दौरान हिमाचल पुलिस की टीम ने लघु नाटिका के माध्यम से मतदान की महत्ता के बारे में जागरूक किया। इसमें मतदान की अहमियत व लोकतंत्र मजबूती का संदेश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें