फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी फिजा में जोड़-तोड़ की पेंतरेबाजी

विज्ञापन
वीवीपीएटी
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर विभिन्न राजनीतिक दलों की ओर से जोड़-तोड़ की राजनीति पैंतरेबाजी का खेल चल रहा है। चुनावी बिसात में लोगों को पार्टी में शामिल करने का सिलसिला लंबे समय सें चल रहा है लेकिन चुनाव की तारीखों की घोषणों के बाद इसमें और तेजी आई है।
विज्ञापन


फलां गांव में इतने लोगों ने भाजपा ज्वाइन की, फलां पंचायत के लोग कांग्रेस में शामिल हुए जैसी पैंतरेबाजी से मतदाताओं को रिझाने की जुगत में नेता जुटे हुए हैं। सोशल मीडिया पर भी बाकायदा इसका खूब प्रचार प्रसार किया जा रहा है।


चुनावी बिगुल बजने के बाद राजनीतिक दलों ने प्रचार अभियान में जान फूंक दी है। नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद लोगों से संपर्क का सिलसिला जारी है। इसी बीज गांवों में लोगों को पार्टी में शामिल करवाने का भी सिलसिला चल रहा है। गले में पार्टी के पटके और फूलों की मालाएं पहनाकर लोगों को अपनी पार्टी में शामिल किया जा रहा है। खास यह है कि इन लम्हों को बाकायदा कैमरे में कैद किया जा रहा है। ग्रुप फोटों बनाकर सोशल मीडिया में इसे खूब बायरल किया जा रहा है ताकि लोगों का झुकाव नेता अपनी ओर कर सकें।
विज्ञापन



गौरतलब है कि कुछ दिन पहले नाहन के पूर्व विधायक सदानंद चौहान के परिवार ने भाजपा ज्वाइन की थी। वह लोजपा से संबंधित थे लेकिन दो दिन बाद ही अब लोजपा से जुड़ी पूरी कार्यकारिणी कांग्रेस में शामिल हो गई है।

इसी प्रकार शिलाई विधानसभा क्षेत्र में भी इसी तरह का सिलसिला चला हुआ है। कभी भाजपा नेता ग्रामीण परिवार भाजपा में शामिल करवा रहे हैं, तो कभी कांग्रेस के नेता पार्टी ज्वाइन करवाकर सोशल मीडिया में प्रचारित कर रहे हैं। बहरहाल, चुनावी मौसम में चल रहे जोड़तोड़ के इस खेल में कौन कामयाब होता है, यह 18 दिसंबर को निकलने वाले चुनावी नतीजे ही तय करेंगे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें