फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला मोर्चा ने फूंका कांग्रेस का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

शिलाई (सिरमौर)।
यूथ कांग्रेस के नाम से बनी फेसबुक आईडी पर पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और विधायक बलदेव तोमर को लेकर की गई अभद्र टिप्पणी पर बवाल मच गया है। भाजपा महिला मोर्चा ने इसके विरोध में कांग्रेस का पुतला जलाया। महिला मोर्चा का कहना है कि यह महिलाओं के खिलाफ अमर्यादित हरकत है जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
दरअसल यूथ कांग्रेस शिलाई के नाम से बनी फेसबुक पर टिप्पणी करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा नेत्री स्मृति ईरानी पर टिप्पणी की गई है जिसमें केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हनीप्रीत कहा गया है। महिला मोर्चा शिलाई ने इसकी कड़े शब्दों में निंदा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को शिलाई बाजार में एकत्रित होकर महिलाओं ने पुतला फूंका। इसी कारण कांग्रेस की महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष ने पार्टी छोड़ी। कांग्रेस अपनी हार को देखकर बौखला गई है। इसलिए अनाप शनाप पोस्ट डालते रहते हैं। इस दौरान महिला मोर्चा उपाध्यक्ष सत्या तोमर, मंडल महामंत्री पूनम नेगी, अंजू बाला, आशा चौहान, सेलो देवी, झूमा देवी, आशा तोमर, रुकमी देवी, कौशल्या तोमर, मीरा, बालो देवी, सुमित्रा, सुशीला, संध्या नेगी, कमला, गुरदेई नेगी, मस्तो देवी, गुलाबी देवी व नाजरो देवी सहित कई महिलाएं मौजूद रहीं।
----महिला मोर्चा ने फूंका कांग्रेस का पुतला
मोदी-स्मृति ईरानी पर अभद्र टिप्पणी पर बिफरी महिलाएं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें