फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीपीएस से रहेगी उड़ददस्तों पर नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। सिरमौर में लोकसभा चुनाव की निगरानी के लिए तैनात की गई उड़नदस्तों की टीमें जीपीएस सिस्टम से लैस हैं। उड़नदस्तों में शामिल वाहनों की आवाजाही पर जिला निर्वाचन अधिकारी की निगरानी रहेगी। सिरमौर जिले में उड़नदस्ते में कुल 15 गाड़ियां लगाई गई हैं। सभी टीमें जीपीएस सिस्टम से लैस हो गई हैं। उपायुक्त ने वीरवार को नोडल अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिले की सभी सीमाओं को सील कर दिया गया है। जिले में प्रवेश होने वाले वाहनों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। अन्य राज्यों से अवैध रूप से लाई जाने वाली शराब एवं नकदी इत्यादि पर कड़ी नजर रखने और कार्रवाई करने के लिए पुलिस और उड़नदस्तों को निर्देश दिए गए हैं। डीसी ने कहा कि चुनाव आचार संहिता से जुड़ी शिकायतों को दर्ज करवाने के लिए उपायुक्त कार्यालय में विशेष प्रकोष्ठ स्थापित किया गया है। इसमें शिकायत दर्ज करने के लिए टॉल फ्री नंबर 1800-180-2873 स्थापित किया गया है। इस पर चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन से संबधित शिकायतों को दर्ज करवाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि भारत चुनाव आयोग द्वारा लोगों की सुविधा के लिए सी-विजिल नामक ऐप को भी क्रियाशील बनाया गया है। इस ऐप पर कोई भी व्यक्ति अपनी शिकायत दर्ज करवा सकता है। इसके अतिरिक्त आदर्श चुनाव आचार संहिता प्रकोष्ठ में लोगों की सुविधा के लिए इस प्रकोष्ठ में तीन दूरभाष नंबर स्थापित किए गए हैं। 01702-222206, 222207 और 223208 नंबर पर कोई भी व्यक्ति चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन से संबंधित जानकारी दे सकता है। इसके अतिरिक्त शिकायत को फैक्स नंबर 01702-224400 पर भी की जा सकती है। उपायुक्त ने जानकारी दी कि चुनाव ड्यूटी पर तैनात किए जाने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को चुनाव प्रक्रिया के बारे में प्रशिक्षित करने के लिए जिला के उप मंडल मुख्यालय पर शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान पीठासीन एवं पोलिंग अधिकारियों को ईवीएम और वीवीपैट के संचालन के बारे में जानकारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि चुनाव में ड्यूटियां कंप्यूटर के साफ्टवेयर के माध्यम से लगेगी। जिले में चुनाव करवाने के लिए 560 मतदान केंद्रों के मुकाबले 760 ईवीएम और वीवीपैट मशीनें और बेल्ट यूनिट प्राप्त हो गए हैं, जिन्हें कड़ी सुरक्षा में रखा गया है। बैठक में सहायक आयुक्त एसएस राठौर, जिला सूचना अधिकारी (एनआईसी) विजय कुमार, जिला योजना अधिकारी अनुज कुमार, नायब तहसीलदार निर्वाचन विजय शर्मा और हरबख्श सिंह सहित अन्य नोडल अधिकारियों ने भाग लिया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें