फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचआरटीसी कर्मचारियों पर लगाए मनमानी के आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। कालाअंब उद्योगों में नौकरी कर रहे दर्जन भर लोगों ने एचआरटीसी कर्मियों पर मनमानी के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि एचआरटीसी चालक और परिचालक बस में यलो और ग्रीन कार्ड स्वीकार नहीं कर रहे हैं। इसकी वजह से उनको अतिरिक्त आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। लोगों ने सराहां से नाहन और नाहन से सराहां रूट पर चलने वाले परिवहन कर्मियों को भी हटाने की मांग की है।
मांग को लेकर लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल वीरवार को नाहन में उपायुक्त से भी मिला। इस दौरान उनको एक ज्ञापन भी सौंपा गया। प्रतिनिधिमंडल में शामिल राजकुमार, रमेश, बलजीत सिंह, रघुवीर सिंह, राजेश कुमार, संजीव, रमेश, ओम सिंह, वीरेंद्र सिंह आदि ने डीसी को बताया कि वे सभी सराहां क्षेत्र के रहने वाले हैं और कालाअंब के उद्योगों में नौकरी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि कालाअंब जाने के लिए वे सराहां से सुबह 6.15 बजे जबकि वापस आने के लिए नाहन से शाम 7.15 बजे चलने वाली बस पकड़ते हैं। इन बसों में यलो और ग्रीन कार्ड स्वीकार नहीं किए जा रहे हैं। जबकि पहले ये कार्ड स्वीकार किए जाते जाते थे। इससे उनको आर्थिक नुकसान हो रहा है। उन्होंने बताया कि सरकारी बस चालकों की निजी बस चालकों के साथ आपसी रंजिश है, जिस कारण शाम के समय वह बस भी देरी से चला रहे हैं। इससे उनको परेशानी हो रही है। लोगों ने डीसी से मांग की कि सुबह और शाम चलने वाली इस बस को अपने समय अनुसार सुबह 6:15 और शाम 7:15 बजे ही चलवाया जाए। साथ ही अड्डा प्रभारी, चालक तथा इन बसों में चलने वाले चालकों-परिचालकों को इस रूट से हटवाया जाए। उधर, उपायुक्त ने प्रतिनिधिमंडल को उचित कार्रवाई करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहते हैं बस अड्डा प्रभारी
नाहन बस अड्डा के प्रभारी सुखराम ने कहा कि आरोप बेबुनियाद हैं। एचआरटीसी बसों में ग्रीन और यलो कार्ड सुबह सात बजे से पहले और शाम सात बजे के बाद मान्य नहीं हैं। शाम को नाहन से 7:15 बजे चलने वाली बस का समय 5 से 10 मिनट लेट किया गया है। वह भी इसलिए कि कालाअंब से इस बस के चलने का समय 6:30 बजे है। कई बार जाम के कारण यह बस 7:15 बजे तक नाहन अड्डे पर नहीं पहुंच रही थी। शिकायतकर्ता कालाअंब में नौकरी करते हैं। वे चाहें तो कालाअंब से ही इस बस को पकड़ सकते हैं। इससे उनको उनके हरे और पीले कार्ड का भी लाभ मिल जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें