फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धौलाकुआं में विवाहिता ने जहर खाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)। माजरा पुलिस थाना के तहत धौलाकुआं में एक विवाहिता ने जहरीला पदार्थ खा कर अपनी जान दे दी है। तबीयत बिगड़ने पर महिला को पहले एक स्थानीय निजी क्लीनिक पहुंचाया गया लेकिन, हालत गंभीर होने पर परिजन हरियाणा के अस्पताल ले जा रहे थे कि महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। माजरा थाना में शिकायत मिलने पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। महिला ने आत्महत्या जैसा कठोर कदम क्यों उठाया? इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस को सुसाइड नोट भी नहीं मिला है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक गांव धौलाकुआं निवासी एक विवाहिता ने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। सोमवार रात को उसकी तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे एक निजी क्लीनिक में उपचार के लिए ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद महिला को परिजन हरियाणा के एक अस्पताल ले जा रहे थे लेकिन, महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इसके बाद माजरा पुलिस को सूचित कर दिया गया। माजरा पुलिस टीम ने मामला दर्ज कर शव को कब्जे में ले लिया। मंगलवार को पांवटा अस्पताल के डॉ. राजीव चौहान की टीम ने शव का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। शुरुआती जांच में पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मृतक महिला अपने पीछे पति और चार वर्ष का बच्चा छोड़ गई है। मामले की जांच जारी है। उधर, डीएसपी पांवटा सोमदत ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि आत्महत्या का मामला दर्ज कर माजरा थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर गहनता से मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें