फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी क्षेत्र में पीछे नहीं महिलाएं: वीना

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। स्वास्थ्य विभाग के सौजन्य से डाइट हाल नाहन में जिलास्तरीय अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज नाहन की प्रिंसिपल डॉ. जयश्री शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस मौके पर सरस्वती मां की प्रतिमा के आगे दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए गए।
विज्ञापन

डाइट की छात्राओं शालू एंड ग्रुप ने सरस्वती वंदना पेश की। इस अवसर पर जिला एड्स नियंत्रण अधिकारी डॉ. वीना सांगल ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दी। उन्होंने उपस्थित छात्रों को एचआईवी के बारे में विस्तार से जानकारी दी। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि आज महिला किसी भी क्षेत्र में किसी से कम नहीं हैं। वे हर क्षेत्र में देश की उन्नति के लिए बराबर का सहयोग दे रही हैं। इस दौरान बंदना, रुबीना और दीक्षा आदि छात्राओं ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अपने विचार रखे। डाइट की छात्राओं आशिमा एंड ग्रुप ने पहाड़ी नाटी पर नृत्य कर वाहवाही लूटी। डॉ. वाईएस परमार नर्सिंग विद्यालय नाहन की छात्राएं आरती एंड ग्रुप ने पंजाबी गिद्दा पेश कर खूब तालियां बटोरीं। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विनोद सांगल, डाइट के प्रधानाचार्य एमएम गुप्ता समेत डाइट का स्टाफ और लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें